Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोरोना पॉजि़टिव पाए गए मैथ्यू वेड लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को मैच खेलने की संभावना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Matthew Wade
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 27 Oct 2022

Last updated on: Oct 27, 2022, 00:00 IST

तीन दिनों के भीतर ऑस्ट्रेलियाई खेमे को दूसरा झटका लगा है। विकेटकीपर मैथ्यू वेड शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच से पहले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वेड ने गुरुवार को जंक्शन ओवल में ऑस्ट्रेलिया के इंडोर अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। 

उनसे पहले एडम जम्पा ने कोरोना पॉजि़टिव होने के कारण श्रीलंका के विरुद्ध मैच में हिस्सा नहीं लिया था। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार वेड कोरोना पॉजि़टिव होने के बावजूद मैच खेल सकते हैं। उन्हें हल्के लक्ष्ण है। हालांकि वेड को बाकी सदस्यों के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। 

साथ ही वह मैच से पहले या मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। जम्पा भी पर्थ में खेलने वाले थे लेकिन मेडिकल स्टाफ ने उन्हें आराम देने का निर्णय लिया था। गुरुवार को निगेटिव पाए जाने के बाद जम्पा इंग्लैंड का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने सहायक कोच डेनियल विटोरी के साथ गेंदबाजी का अभ्यास किया। 

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं के पास वेड को रिप्लेस करने का कोई विकल्प नहीं है। जॉश इंग्लिस के चोटिल होने के बाद अब वह इस टीम के इकलौते विकेटकीपर हैं। ऑस्ट्रेलिया एलेक्स कैरी, जॉश फिलिप, बेन मैकडरमॉट या जिमी पियरसन के रूप में कोई बैकअप विकेटकीपर को नहीं बुला सकता क्योंकि इसके लिए वेड को पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। 

कैमरन ग्रीन को इंग्लिस का रिप्लेसमेंट चुनते समय ऑस्ट्रेलिया इसी तरह की स्थिति से बचना चाहता था। उन्होंने दांव खेला था कि वेड के बाहर होने की काफी कम संभावना होगी। अभ्यास सत्र में ग्लेन मैक्सवेल ने विकेटकीपिंग ग्लव पहनकर सहायक कोच के साथ कैचिंग का अभ्यास किया। 

यह टीवी कैमरा के लिए मजाकिया तौर पर किया गया था और इसे देखकर मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली हंस पड़े। कप्तान आरोन फिंच ने भी मैक्सवेल को संकेत दिए कि विकेटकीपिंग विकल्पों की सूची में वह मैक्सवेल से आगे हैं। टूर्नामेंट से पहले फिंच और कोच ऐंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा था कि ऐसी स्थिति में डेविड वॉर्नर विकेटकीपिंग कर सकते हैं। 

वॉर्नर एक टेस्ट मैच में ब्रैड हैडिन की जगह यह भूमिका निभा चुके हैं। फिंच ने भी बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए ऐसा किया है। हालांकि इस बात की बहुत कम संभावना है कि ऑस्ट्रेलिया को किसी और विकल्प की जरूरत पड़ेगी। अगर ऐसा होता भी है तो मेलबर्न में होने वाले इस मैच में खेल शुरू होने की संभावना कम होती जा रही है। गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार को और वर्षा का अनुमान है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Matthew Wade

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD