Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

राहुल गांधी ही पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं : अशोक गहलोत

Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 26 Oct 2022

Last updated on: Oct 26, 2022, 00:00 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को एक बार फिर कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नीत राजग सरकार को चुनौती दे सकते हैं। गहलोत ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के दौरान यह टिप्पणी की। 

राष्ट्रीय राजधानी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की इच्छा थी कि गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष बने। हालांकि, अंतिम क्षण तक राहुल गांधी को दूसरी बार अध्यक्ष बनाने के कई प्रयास किए गए, क्योंकि केवल वही पीएम मोदी को चुनौती दे सकते हैं।"

गहलोत ने कहा, "हालांकि, आखिरकार उन्होंने फैसला लिया कि केवल 'गैर-गांधी' को अध्यक्ष बनना चाहिए। इसलिए आज श्री खड़गे अध्यक्ष बने हैं। चुनौती बहुत बड़ी है।"उन्होंने कहा, "1998 में हम सभी ने सोनिया गांधी से कांग्रेस की बागडोर संभालने का अनुरोध किया था .. अन्यथा, पार्टी बिखर जाती। 

उस समय ऐसा माहौल था। भाषा की समस्या सहित बहुत सारे मुद्दों के बावजूद सोनिया गांधी ने कांग्रेस के हित में उस चुनौती को स्वीकार किया और पार्टी की बागडोर संभाली। वह 22 साल तक अध्यक्ष रहीं। उस समय 12-13 राज्यों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें बनीं। 

साथ ही, केंद्र में यूपीए सरकार बनी दो बार बनी। हम उनके कार्यकाल को नहीं भूल सकते।"उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी की सहमति से खड़गे अब अध्यक्ष बन गए हैं। उन्हें एक सफल नेता बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। बूथ और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस मजबूत होनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया विश्वास पैदा होना चाहिए।"

 

Tags: Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD