Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

"लोगों की भागीदारी" से कांजली में पवित्र काली वेई को साफ करने का काम किया शुरू

राज्यसभा सदस्य बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल और डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने लोगों से वेई की सफाई को जन अभियान बनाने को कहा

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Kapurthala, Vishesh sarangal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 26 Oct 2022

Last updated on: Oct 26, 2022, 00:00 IST

राज्यसभा सदस्य बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल और डिप्टी कमिशनर कपूरथला श्री विशेष सारंगल ने आज 'लोगों की भागीदारी' से कांजली वेटलैंड पवित्र काली वेई को साफ करने के अभियान की शुरुआत की।इस अभियान के तहत प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में लोगों, उद्योगपतियों, कर्मचारियों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग से वैटलैंड से बूटी निकालने का काम किया जाएगा ताकि सफाई के साथ-साथ कांजली वैटलैंड का विकास किया जा सके।

इस संबंधी बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल व डिप्टी कमिशनर ने प्रशासनिक अधिकारियों नगर निगम कपूरथला कमिशनर अनुपम कलेर व धर्मगुरु बाबा अमरीक सिंह, बाबा लीडर सिंह से भी चर्चा की।उन्होंने कहा कि जिस वेई से प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी ने विश्व एकता का संदेश दिया था, उसकी सफाई में भाग लेकर वे स्वंय को सौभाग्यशाली मानते है।

उन्होंने लोगों को इस कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने का न्योता दिया ,क्योंकि पवित्र वेई की धार्मिक महत्ता के साथ  यह पूरे दोआबा क्षेत्र में भूजल स्तर को बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर डिप्टी कमिशनर ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को बूटी निकालने के कार्य में तकनीकी सहायता प्रदान करने तथा जाल लगाकर बूटी को पीछे रोकने के लिए सर्वे करने की बात कही ताकि कांजली वेटलैंड में पानी साफ रहे।

उन्होंने कहा कि कांजली वैटलैंड को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है, जिसे 2002 के रामसर सम्मेलन के माध्यम से अंतराष्ट्रीय महत्व की वैटलैंड घोषित किया गया है और यह प्रवासी पक्षियों के आगमन के लिए प्रसिद्ध है। बता दे कि जिला प्रशासन ने भी करीब 22 साल बाद 2021 में कांजली वेटलैंड में बैसाखी मेले का आयोजन किया था।

इस अवसर पर स्वंय बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने मशीन चलाकर बूटी निकालने का काम शुरू किया ।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव गुरपाल सिंह, व्यापार मंडल के नेता कंवर इकबाल सिंह और परमिंदर सिंह ढोट, एसडीओ ड्रेनेज गुरचरण सिंह पन्नू व अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Kapurthala , Vishesh sarangal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD