Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

मैं कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने वाला हूं : संजय दत्त

हाई कंटेंट फिल्म केडी- द डेविल के ग्रैंड टाइटल टीज़र को भव्य तरीके से किया लॉन्च

Sanjay Dutt, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 25 Oct 2022

Last updated on: Oct 25, 2022, 00:00 IST

2022 साउथ इंडस्ट्री के लिए शानदार साल रहा है। जिसमे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने पिछले 10 महीने में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया है। केजीएफ 2 से लेकर चार्ली 777 और विक्रांत रोना से लेकर हाल ही में कंतारा तक, एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर हिट दी है। 2022 में ही, कन्नड़ फिल्मों ने खुद को भारत में सबसे बड़े इंडस्ट्री के रूप में स्थापित किया है, क्योंकि उनके 5 फिल्मों का संयुक्त संग्रह 1851 करोड़ से अधिक है।

बैक टू बैक हिट प्रॉजेक्ट्स देने के बाद केवीएन प्रोडक्शंस ने बंगलौर में उनके चौथे प्रोजेक्ट की भव्य तरीके से घोषणा की। पहली बार एक पैन इंडिया फिल्म, केडी-द डेविल, जिसकी संकल्पना कर्नाटक में की गई थी, उन्होंने फिल्म के अभिनेताओं, निर्माता और निर्देशक की घोषणा की।

यह कार्यक्रम बेंगलुरु के ओरियन मॉल में आयोजित किया गया था और इसमें बॉलीवुड और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हुए। बॉलीवुड लीजेंड श्री संजय दत्त, 'एक्शन प्रिंस' ध्रुव सरजा, निर्देशक 'शोमैन' प्रेम', निर्माता केवीएन, 'हेड-बिजनेस एंड ऑपरेशंस' सुप्रीत, कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रक्षिता, संगीत निर्देशक अर्जुन ज्ञान की उपस्थिति में इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया।

केडी टाइटल टीज़र की खासियत यह है कि फिल्म में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स ने आवाज दी है। निर्देशक प्रेम ने खुद कन्नड़ संस्करण को आवाज दी है, जबकि संजय दत्त, विजय सेतुपति और मोहनलाल ने क्रमशः हिंदी, तमिल और मलयालम संस्करणों को आवाज दी है। 

एक्शन पार्ट टाइटल टीज़र लॉन्च अपना खुद का बेंचमार्क सेट करता है क्योंकि यह कन्नड़ फिल्म उद्योग की पहली पैन इंडिया परियोजना को चिह्नित करता है। निर्देशक प्रेम ने कहते हैं, "जहाँ अच्छाई है, वहाँ बुरा भी है। उदाहरण के लिए, जब राम थे, रावण भी मौजूद था। फिल्म में इसी तरह की लाइनें हैं। 

फिल्म न केवल एक खूनी कहानी है बल्कि इसकी एक रोमांटिक और मोरल लाइन भी है। यह फिल्म केजीएफ और पुष्पा से बिल्कुल अलग है।"हीरो ध्रुवा सरजा ने कहा, "संजय दत्त एक महान अभिनेता हैं। केडी टीज़र विजुअली स्ट्रॉन्ग है लेकिन यह पारिवारिक दर्शकों के लिए है। मैं इस फिल्म को लेकर कॉन्फिडेंट हूं कि दर्शक इस निश्चितरूप से पसंद करेंगे।" 

संजय दत्त कहते हैं कि "मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्सहित हूं। फ़िल्म से जुड़ी टीम और केवीएन प्रोडक्शन के ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे लगता है मैं और भी साउथ इंडियन फिल्म में काम करने वाला हूं, इसलिए प्रेम सर और केवीएन प्रोडक्शन के फिल्म से जुड़े सारे लोगों का शुक्रगुजार हूं।"

रक्षिता (अभिनेत्री / निर्देशक प्रेम की पत्नी) ने कहा, "यह कार्यक्रम संजय दत्त सर के बिना अधूरा होता। श्री अनिल थडानी का समर्थन अपार है। यह फिल्म ध्रुवा सरजा के लिए एक नई शुरुआत होगी।" केवीएन प्रोडक्शंस के बिजनेस हेड एंड ऑपरेशंस, सुप्रित ने कहते हैं, "यह एक हाई कंटेंट फिल्म है। 

प्रेम सर इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत बड़े तरीके से सोच रहे हैं। प्रेम सर को हर प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ा क्रेज पैदा करने की आदत है, जिस पर वह काम करते हैं। हम ध्रुवा सरजा इस किरदार के लिए बहुत ही सटीक बैठते हैं।"टाइटल टीज़र विंटेज वर्ल्ड की एक झलक को पेश करता है जिसे केडी - द डेविल में दिखाया गया है।

टीज़र में एक्शन प्रिंस ध्रुवा सरजा द्वारा निभाए गए कुख्यात 'काली' के पहले लुक को दिखाया गया है। टाइटल टीज़र में एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन के साथ एक वायलेंट सेटअप है। टीज़र को लॉन्च होते ही इसे सभी भाषाओं में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही हैं।

 

Tags: Sanjay Dutt , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD