Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 विश्व कप में भारत के पास इतिहास बदलने का मौका: रोहित शर्मा

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, IND VS PAK, Ind Vs Pak, India Vs Pakistan, Melbourne Cricket Ground, MCG
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 22 Oct 2022

Last updated on: Oct 22, 2022, 00:00 IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि टी20 विश्व कप भारत को इतिहास बदलने का मौका देता है। भारत रविवार को मेलबोर्न क्रिकेट मैदान पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 12 मैच से विश्व कप में अपना अभियान शुरू करेगा। भारत 2007 में टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतने के बाद कोई विश्व खिताब नहीं जीत पाया है और कप्तान रोहित का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप भारत को पिछले कई वर्षों से विश्व कप नहीं जीत पाने का ट्रेंड बदलने का मौका देता है। 

रोहित ने मैच पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह काफी चुनौतीपूर्ण है कि पिछले नौ वर्षों में हम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं, यदि मैं गलत नहीं हूं। भारत जैसी टीम के साथ हमेशा काफी उम्मीदें रहती हैं और साथ ही निराशा भी रहती है (पिछले नौ वर्षों में कोई ट्रॉफी न जीत पाने पर)रोहित ने कहा, "यह टूर्नामेंट हमें इस ट्रेंड को बदलने और अच्छा प्रदर्शन करने का मौका देता है। 

हम जानते हैं कि हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलनी होगी। इसलिए हम एक बार में एक ही मैच लेंगे कि उस मैच में हमें अच्छा प्रदर्शन करना है। उसके बाद हम अगले मैच के बारे में सोचेंगे।"2007 के करिश्मे को करने की सम्भावना 2022 में भी दिखाई दे रही है। रोहित ने इसे टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण बताया और कहा, "हम इसे दबाव नहीं कहेंगे लेकिन निश्चित रूप से यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा कि हम शीर्ष पर आएं।"रोहित ने कहा, "मुझे लगता है कि अब मौका आ गया है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन करें। हमें कुछ चीजों पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि वे सही रह सकें।"

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , IND VS PAK , Ind Vs Pak , India Vs Pakistan , Melbourne Cricket Ground , MCG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD