Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

खेडां वतन पंजाब दीयां के रूप में राज्य सरकार ने इतिहास सृजित किया : गुरमीत सिंह मीत हेयर

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कटली वैटलैंड पर करवाये जा रहे राज्य स्तरीय खेल मौके का दौरा किया

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dinesh Chadha, Sports News, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan, Khedan Watan Punjab Diyan 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 19 Oct 2022

Last updated on: Oct 19, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खेडां वतन पंजाब दीयां 2022 के अंतर्गत गाँवों और शहरों के खिलाडिय़ों को मंच देकर सुनेहरी इतिहास सृजित किया है, जिससे राज्य के नौजवानों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बहुत बढिय़ा मौका मिला। इन विचारों का प्रगटावा खेल और युवा सेवाओं मंत्री, पंजाब, गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 22 अक्तूबर तक रोइंग और कैकिंग कैनोइंग की सतलुज दरिया के किनारे पर कटली वैटलैंड पर करवाये जा रहे राज्य स्तरीय खेल का जायज़ा लेने के मौके पर किया।

इस मौके पर संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहली बार है कि 9.5 करोड़ रुपए राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं को एक महीने में दिए गए हैं। इसी तरह राष्ट्रीय खेल वालों का बहुत जल्द उनकी वापसी से ही सम्मान किया जाना है। मुख्यमंत्री का एक ही सपना है कि पंजाब को खेलों में पहले नंबर पर लेकर आना है।

खेल मंत्री ने बताया कि जब उन्होंने इस जगह का दौरा किया तो रोइंग अकैडमी सम्बन्धी प्राथमिक सहूलतें नहीं थी। यहां न ही शौचालय थे और न ही चेंजिंग रूम थे और यह सहूलतें पहल के आधार पर दीं गई हैं। पंजाब सरकार ने खेल का समान खरीदने के लिए अलग बजट रखा है और 50 लाख रुपए के करीब की किश्तियां भी जल्द रूपनगर को दी जानी हैं। कटली वैटलैंड को विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्टस हब के तौर पर विकसित किया जायेगा।

स. गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पहली बार है कि पंजाब सरकार की तरफ से रोइंग मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इस वैटलैंड में नेशनल स्टैंडर्ड कोर्स सैट्टअप पर यह खेल हो रहे हैं। पहले यहाँ की रोइंग अकैडमी को यहाँ से तबदील कर दिया गया था परन्तु इसके बेहतर प्रदर्शन और इस तर्कसंगत बनाने के लिए यह अकैडमी फिर यहाँ तबदील की गई है और बेहतर नतीजे सामने आ रहे हैं। यहाँ और ज़्यादा सहूलतें दीं जाएंगी जिससे यहाँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी करवाए जा सकें।

इस मौके पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेडां वतन पंजाब दीयां सम्बन्धी आनलाइन रजिट्रेशन से यह पता लग गया है कि किस जिले में कौन से खेलों का रुझान अधिक है। उस हिसाब से खेल को प्रफुलित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल करने वालों को 08 हज़ार रुपए प्रति महीना देने शुरू किये गए हैं।

रोइंग अकैडमी में मैस्सों की सुविधा संबंधी पूछे सवाल के जवाब में कहा कि खेल संस्थाओं सम्बन्धी प्राथमिक सहूलतें दी गई हैं और लगातार दी जा रही हैं। पिछले समय के दौरान मैस्सों सम्बन्धी काफ़ी गड़बड़ हुई। इसलिए मैस्सों सम्बन्धी सुधार किया जा रहा है और इस मैस्स सम्बन्धी दिक्कतें भी दूर कर दी जाएंगी। खेल मंत्री ने ख़ुद यह खेल मुकाबले देखे और विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान भी किया।

उन्होंने कहा कि खेडां वतन पंजाब दीयां के अंतर्गत रूपनगर के 10 हज़ार खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया जिससे इन खेलों में 03 लाख के करीब पार्टीसिपेशन पूरे राज्य में हुई है। 60 हज़ार बच्चे राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं और पुजीशनें हासिल करने वालों को कई करोड़ के इनाम दिए जाने हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ख़ुद खेल कर खेडां वतन पंजाब दीयां की शुरुआत करवाई और करीब हर गाँव में नौजवानों ने हिस्सा लिया है। नौजवानों ने फिर खेल संस्कृति को अपना लिया है। खेल संस्कृति ख़त्म होने से नशे बढ़ गए थे और पंजाब खेलों में नीचे खिसक गया, जो कभी पहले नंबर पर होता था। इन खेलों सम्बन्धी जो कोई कमियां रही वह अगली बार दूर हो जाएंगी और हर साल यह खेल होते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की आय बढ़ाने की कोशिश हो रही है और 25 फ़ीसद जी. एस. टी. कुलैकशन में विस्तार हुआ है और यह सारा पैसा पंजाब के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाना है। पंजाब के नौजवानों में हुनर बहुत है। उनको सही मंच देने की ज़रूरत है और हुनर निखारने की ज़रूरत है।

इस मौके पर संबोधन करते हुये हलका रूपनगर के विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के कारण ही पहली बार सरकार की तरफ से यहाँ रोइंग के राज्य स्तरीय मुकाबले हो रहे हैं। रूपनगर नहरों और दरियाओं की धरती है परन्तु पिछले सालों में यहाँ वाटर स्पोर्टस विकसित नहीं किये गये।

विधायक ने कहा कि खेल मंत्री ने वायदा किया था कि वह रोइंग को रूपनगर में विकसित करेंगे और रोइंग अकैडमी जो मोहाली भेज दी गई थी, वह रूपनगर लाई गई और अकैडमी के लिए 15 लाख देकर बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। खेडां वतन पंजाब दीयां में रूपनगर ने बहुत बढिय़ा शमूलियत रही है और सरकार लोगों को फिर खेल मैदानों के साथ जोडऩे में कामयाब हुई है।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव, जि़ला पुलिस प्रमुख डॉ. सन्दीप गर्ग, एस.डी.एम रूपनगर हरबंस सिंह, जि़ला खेल अफ़सर रूपनगर रुपेश कुमार, प्रभजीव सिंह सचिव जनरल कैकिंग कैनोइंग एसोसिएशन, जसवीर सिंह सचिव रोइंग एसोसिएशन, पंजाब इंस्टच्यूट आफ स्पोर्टस के कोच गुरजिन्दर सिंह चीमा, समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dinesh Chadha , Sports News , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan , Khedan Watan Punjab Diyan 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD