Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

केएल राहुल की फॉर्म भारत के लिए काफी फायदेमंद : संजय बांगर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, KL Rahul, Sanjay Bangar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Oct 2022

Last updated on: Oct 19, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के पहले मैच से पहले सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की अच्छी फॉर्म टीम के लिए काफी फायदेमंद होगी। भारत के एशिया कप 2022 के आखिरी सुपर फोर मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 62 रन बनाने के बाद, राहुल ने आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में पांच द्विपक्षीय मैचों में तीन अर्धशतक बनाकर फॉर्म में अपनी वापसी की। 

अक्टूबर की शुरूआत में भारत के आस्ट्रेलिया में आने के बाद से उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। पर्थ में पश्चिमी आस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में 74 रन बनाए और इसके बाद द गाबा, ब्रिस्बेन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में 57 रन बनाए।

उन्होंने कहा, "राहुल का प्रदर्शन हाल में शानदार रहा है। उन्होंने इस दौरे में एक के बाद एक अर्धशतक लगाया और इसका सबसे अच्छा हिस्सा वह प्रवाह है जो हमें उनसे देखने को मिला है। वह समय लेकर आसानी से बाउंड्री लगा रहे हैं।"बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर 'फॉलो द ब्लूज' शो में कहा, "टीम को किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो गेंद को हिट कर सके जैसे वह करते हैं, क्योंकि भारतीय टीम ने पहले छह ओवरों में अधिकतम रन बनाने की योजना बनाई है। 

इसलिए, उनके लिए इस तरह का प्रदर्शन करना, इस तरह के फॉर्म के साथ, टीम इंडिया के लिए बहुत फायदेमंद है।"राहुल के अलावा, सूर्यकुमार यादव भारत के बल्लेबाजी क्रम में एक और महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने इस साल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में प्रशंसकों को अपने जुझारू स्ट्रोक-प्ले से चकित कर दिया। 

उन्होंने कहा, "सूर्यकुमार आस्ट्रेलिया में अपने पहले दौरे पर हैं और पहली बार आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण कारक विकेट की गति और उछाल के लिए अभ्यस्त होना है। इसलिए, सूर्यकुमार के लिए, मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा स्पिन गेंदबाजों या तेज गेंदबाजों का सामना करने में।"2007 में पहला पुरुष टी20 विश्व कप विजेता भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और पहले दौर से दो क्वालीफाइंग टीमों के साथ, टी20 विश्व कप में सुपर 12 चरण के ग्रुप 2 में है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , KL Rahul , Sanjay Bangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD