Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नामीबिया पर करीबी जीत के बाद सुपर 12 में प्रवेश करने के कगार पर नीदरलैंड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Netherlands, Namibia, Netherlands Vs Namibia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जिलॉन्ग (विक्टोरिया) , 18 Oct 2022

Last updated on: Oct 18, 2022, 00:00 IST

नीदरलैंड्स ने मंगलवार को यहां 121/6 के मामूली लक्ष्य का पीछा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नामीबिया को पांच विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप में ग्रुप ए से सुपर 12 में जगह बनाने को लेकर शीर्ष स्थिति में पहुंच गया है। अपनी लगातार दूसरी जीत के बाद - डच टीम ने अपने शुरूआती ग्रुप मुकाबले में यूएई को तीन विकेट से हराया था, जिसके बाद नीदरलैंड्स ग्रुप के शीर्ष पर पहुंच गया है।

नीदरलैंड को जीत के लिए छह रनों की जरूरत के साथ यह अंतिम ओवर में आया और अनुभवी आलराउंडर बास डी लीडे ने विनिंग शॉट खेलकर प्लेयर-आफ-द-मैच पुरस्कार प्राप्त किया। यह डच टीम का एक शानदार प्रदर्शन था, कप्तान स्कॉट एडवर्डस ने अपने गेंदबाजों को अच्छी तरह से इस्तेमाल किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नामीबिया कार्दिनिया पार्क में अच्छी बल्लेबाजी की स्थिति में सिर्फ 121/6 रन ही बना सके। 

नीदरलैंड ने अपने विरोधियों पर ब्रेक लगाने के लिए सात अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें डी लीडे (2/18) मुख्य व्रेकर थे और विजेताओं के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। सलामी जोड़ी विक्रमजीत सिंह (39) और मैक्स ओ'डॉड (35) ने नीदरलैंड को अच्छी शुरूआत दिलाई और जीत के लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की, इसके बाद डी लीडे ने नाबाद 30 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। 

नामीबिया के लिए जान फ्रिलिंक (43) ने भले ही शीर्ष स्कोर किया हो, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बीच के ओवरों में काफी गेंदें खाईं क्योंकि नीदरलैंड के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी की थी। नामीबिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से दो डेविड विसे (नाबाद 11) और जेजे स्मिट (नाबाद 5) पारी के अंत में मध्य में कुछ ही समय का आनंद ले सकें। 

इस जोड़ी ने टिम वैन डेर गुगटेन के अंतिम ओवर में 12 रन लिए और अपने स्कोर में थोड़ी बढ़ोत्तरी की, लेकिन यह बहुत देर से आया क्योंकि नीदरलैंड बहुत मजबूत साबित हुआ। हार के बावजूद, गेरहार्ड इरास्मस की नामीबिया अभी भी सुपर 12 में जगह बनाने की रेस में है। अगर वे गुरुवार को यूएई के खिलाफ अपना अंतिम मैच जीत सकते हैं, तो मुमकिन है कि वे सुपर 12 में पहुंच जाएं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Netherlands , Namibia , Netherlands Vs Namibia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD