Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा आईसीसी महिला टी20 खिलाड़ी रैंकिंग में नंबर 1 के करीब पहुंचीं

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Smriti Mandhana, Deepti Sharma, ICC Womens T20I Player Rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 18 Oct 2022

Last updated on: Oct 18, 2022, 00:00 IST

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और आफ स्पिनिंग आलराउंडर दीप्ति शर्मा मंगलवार को आईसीसी महिला टी20 खिलाड़ी रैंकिंग के ताजा अपडेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर एक के करीब आ गईं हैं। वनडे मैचों में शीर्ष क्रम की बल्लेबाज रही मंधाना बांग्लादेश के सिलहट में एशिया कप के फाइनल में 25 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर अपनी टीम को श्रीलंका पर आठ विकेट से जीत दिलाने के बाद टी20 में करियर की सर्वश्रेष्ठ बराबरी के दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। 

मंधाना के 730 रेटिंग अंक हैं और वह आस्ट्रेलिया की शीर्ष रैंकिंग की बेथ मूनी से 13 अंक पीछे हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ सात रन पर तीन विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा फाइनल में चार ओवर में केवल सात रन देकर करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर आ गई हैं। 

13 विकेट के साथ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दीप्ति, इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन से मात्र 14 अंक से पीछे हैं। एशिया कप के फाइनल में प्लेयर आफ द मैच चुनी गई भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह पांच पायदान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि स्नेह राणा भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 10वें स्थान पर हैं। 

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (एक पायदान के फायदे के साथ सातवें नंबर पर) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (तीन पायदान के फायदे से 14वें) को भी ताजा अपडेट में बढ़त मिली है, जबकि बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ (15 पायदान की छलांग के साथ 17वें स्थान पर) गेंदबाजों की सूची में आगे बढ़ी हैं। 

श्रीलंका के खिलाफ 41 गेंद में 42 रन बनाने वाली पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ तीन पायदान के फायदे से 29वें स्थान पर काबिज हैं, जबकि आलराउंडर निदा डार बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान ऊपर 38वें और आलराउंडरों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका की पूर्व कप्तान इनोका रणवीरा राणा के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर हैं जबकि पाकिस्तान की स्पिनर नश्रा सुंधू 15 स्थान की बढ़त के साथ 29वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Smriti Mandhana , Deepti Sharma , ICC Womens T20I Player Rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD