Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डेविड वार्नर के कप्तानी प्रतिबंध पर ग्रेग चैपल ने कहा..माफ करो और भूल जाओ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Greg Chappell, David Warner
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबोर्न , 14 Oct 2022

Last updated on: Oct 14, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर पर लगे कप्तानी प्रतिबंध को हटाए जाने की खबरों के बीच महान क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने कहा है कि 35 वर्षीय वार्नर को राहत मिल जानी चाहिए। चैपल का महसूस करना है कि अब माफ करने और भूल जाने का समय आ गया है। 

आरोन फिंच के वनडे कप्तानी से संन्यास लेने के बाद वार्नर के वनडे टीम की कमान संभालने की संभावना बढ़ गयी है लेकिन समझा जाता है कि इस रास्ते में कई बाधाएं हैं जिसमें सबसे बड़ी बाधा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपनी आचार संहिता को नए सिरे से लिखना होगा। वर्ष 2018 में केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के मामले वार्नर सहित तीन खिलाड़ियों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिबंध लगाया था। 

वार्नर को उनके शेष प्रोफेशनल करियर में कप्तानी संभालने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था। प्रतिबंध पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में वापसी करने वाले वार्नर ने टीम की कई उल्लेखनीय जीतों में अहम योगदान दिया है जिसमें पिछले वर्ष यूएई में टी20 विश्व कप की खिताबी जीत भी शामिल है। 

इसके बाद उनका व्यवहार भी सर्वश्रेष्ठ दिखाई दिया है जिससे टेस्ट कप्तान पैट कमिंस सहित कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से वार्नर पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया है। चैपल ने कहा कि हर किसी को दूसरा मौका दिया जाना चाहिए जबकि सीए के प्रमुख आचार संहिता में एक नया नियम जोड़ने पर विचार कर रहे हैं कि लम्बी अवधि के प्रतिबंधों की अच्छे व्यवहार के आधार पर समीक्षा की जा सके। 

चैपल ने कहा कि अब समय आ गया है कि वार्नर को कप्तान की भूमिका में वापस लाया जाए। अब समय है कि माफ करो और भूल जाओ की नीति पर आगे बढ़ा जाए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह फैसला बदला जाना चाहिए।"फिंच के वनडे से संन्यास के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि वार्नर को वनडे टीम की कप्तानी संभालने के लिए कहा जाए। बिग बैश लीग की टीम सिडनी थंडर भी वार्नर को आगामी संस्करण के लिए टीम का कप्तान बनाना चाहती है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Greg Chappell , David Warner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD