Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 विश्व कप से पहले अकरम ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में संघर्ष कर सकते हैं भुवनेश्वर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Bhuvneshwar Kumar, Wasim Akram, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Oct 2022

Last updated on: Oct 13, 2022, 00:00 IST

जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर के चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होने से टी20 विश्व कप में भारतीय तेज गेंदबाजी इकाई की उम्मीदें अब भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह पर टिकी हैं।हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को लगता है कि अगर गेंद स्विंग नहीं होगी, तो भुवनेश्वर कुमार आस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में संघर्ष कर सकते हैं। 

इस तरह यह उतना प्रभावी नहीं हो सकता है। भुवनेश्वर उस टीम में सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं जिनके पास सफेद गेंद वाले क्रिकेट का काफी अनुभव है। अकरम ने खलीज टाइम्स के हवाले से कहा, "भारत के पास भुवनेश्वर कुमार हैं, वह नई गेंद से अच्छा है, लेकिन अपनी गति से, अगर गेंद स्विंग नहीं कर पाएंगे, तो वह शायद वहां संघर्ष करेंगे। 

लेकिन वह एक बहुत अच्छे गेंदबाज हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। वह यॉर्कर के साथ दोनों तरह से स्विंग करते हैं। लेकिन आपको आस्ट्रेलिया में गति की आवश्यकता है।"इस बीच, अकरम ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय लाइनअप में एक प्रमुख बल्लेबाज के रूप में चुना और महसूस किया कि वह विपक्षी टीमों के लिए खतरनाक होंगे।

वसीम ने कहा, "सूर्यकुमार एक बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी है, वह एक 360 डिग्री खिलाड़ी है। मैंने उसे पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने पर देखा था। मैंने उसके साथ दो साल बिताए थे। मैं चकित था कि केकेआर ने उन्हें जाने दिया। 

वह युवा खिलाड़ी थे। अगर वह टीम में होते तो वह अब तक (केकेआर) के कप्तान होते।"उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जहां तक टी20 प्रारूप का सवाल है तो वह भविष्य है। वह देखने लायक है, इसमें कोई शक नहीं कि इस प्रारूप में मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Bhuvneshwar Kumar , Wasim Akram , T20 World Cup , T20 World Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD