Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

सूर्यकुमार मुझे एबी डिविलियर्स की याद दिलाते हैं: डेल स्टेन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Suryakumar Yadav, AB de Villiers, Dale Steyn
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Oct 2022

भारत के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के प्रशंसकों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी शामिल हो गए हैं और उनका मानना है कि सूर्यकुमार उन्हें दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की याद दिलाते हैं। 

स्टेन का कहना है कि सूर्यकुमार की जबरदस्त फॉर्म भारत के ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में सफल अभियान में महत्वपूर्ण रहेगी। सूर्यकुमार इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं जिसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत हासिल की थी। 

स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव में कहा, "सूर्य ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद की गति का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। पर्थ, मेलबोर्न जैसी जगहों पर पिच में कुछ अतिरिक्त उछाल होती है जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। 

आप फाइन लेग, विकेट के पीछे और मैदान पर गेंद को मार सकते हैं। आप बैक फुट पर भी शॉट खेल सकते हैं। सूर्य ने कुछ अद्भुत बैक-फुट और फ्रंट फुट कवर ड्राइव खेले हैं।"स्टेन ने सूर्यकुमार को डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री खिलाड़ी बताया। 

उन्होंने कहा, "वह एक आलराउंड खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया में विकेट अच्छे हैं और बल्लेबाजों के लिए मददगार हैं। आप गेंद की गति का इस्तेमाल कर सकते हैं। वह एक शानदार 360 डिग्री खिलाड़ी हैं जो मुझे एबी डिविलियर्स की याद दिलाते हैं। 

वह जिस फॉर्म में खेल रहे हैं उससे वह विश्व कप में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे।"स्टेन ने श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में मैच विजयी शतक लगाया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Suryakumar Yadav , AB de Villiers , Dale Steyn

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD