Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने गैंगस्टर टीनू को पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने के दोष अधीन लुधियाना के जिम मालिक और दो अन्यों को किया गिरफ़्तार

अपराध में इस्तेमाल की गई काली स्कोडा कार बरामद, विशेष जांच टीम दिन-रात कर रही जांच, सभी दोषियों को जल्द ही किया जायेगा गिरफ़्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Anti Gangster Task Force, AGTF, Special Investigation Team, SIT
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2022

Last updated on: Oct 11, 2022, 00:00 IST

पंजाब पुलिस द्वारा चल रही जांच के दौरान आज मानसा में पुलिस हिरासत में से गैंगस्टर दीपक टीनू को भागने में मदद करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कोडा कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पी.बी.11सी.जे.1563 है, भी बरामद की है।गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ कोहली, राजवीर सिंह उर्फ काज़मा और रजिन्दर सिंह उर्फ गोरा निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। 

कुलदीप कोहली जिम का मालिक है और जिम चलाने की आड़ में नशों का कारोबार करता था। डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने बताया कि चल रही जांच में सामने आया है कि तीनों मुलजिम टीनू के नज़दीकी साथी थे और उन्होंने टीनू को पुलिस हिरासत में से भागने में मदद की थी, जिसके उपरांत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) ने इनको लुधियाना से गिरफ़्तार किया है।  

उन्होंने कहा कि जांच से पता लगा है कि 1 अक्तूबर को दीपक टीनू ने कोहली को महिला साथी भेजने के लिए कहा था, जिसने सीआईए मानसा में अपने साथियों समेत टीनू के भागने में मदद की थी। उन्होंने बताया कि राजवीर सिंह ने अपने साथी गगनदीप खैहरा निवासी लुधियाना के साथ मिलकर ज़ीरकपुर से महिला साथी को अपने साथ लिया और कोहली द्वारा दिए कपड़ों के थैले समेत सीआईए मानसा के नज़दीक छोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीमें गगनदीप को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं।  

डीजीपी ने बताया कि मुलजिम कुलदीप कोहली पिछले दो सालों से दीपक टीनू के संपर्क में था, जब वह दोनों कपूरथला जेल में बंद थे। उन्होंने कहा कि कोहली को साल 2021 में ज़मानत पर रिहा किया गया था, जिसके उपरांत वह टीनू के हरियाणा आधारित साथियों के साथ मिलकर सरहद पार से नशा तस्करी में शामिल हो गया।जि़क्रयोग्य है कि इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) पटियाला रेंज एम.एस. छीना के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय विशेष जांच टीम इस मामले की दिन-रात जांच कर रही है और इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Anti Gangster Task Force , AGTF , Special Investigation Team , SIT

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD