Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को नौ विकेट से रौंदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Babar Azam, Mohammad Rizwan, Shan Masoon, Pakistan Vs New Zealand, T20I Tri Series, Finn Allen, Devon Conway
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्राइस्टचर्च , 11 Oct 2022

Last updated on: Oct 11, 2022, 00:00 IST

माइकल ब्रेसवेल (11 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी और फिन एलेन (62) के बेहतरीन अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को त्रिकोणीय टी20 सीरीज के मैच में मंगलवार को नौ विकेट से रौंद कर पिछली हार का बदला चुका लिया। 

पाकिस्तान को 20 ओवर में सात विकेट पर 130 रन के मामूली स्कोर पर रोककर न्यूजीलैंड ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 131 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की। ब्रेसवेल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

न्यूजीलैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान से मिली हार के झटके से उबरते हुए गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन किया और तीन मैचों में दूसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। पाकिस्तान को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है। 

पाकिस्तान की तरफ से इफितखार अहमद ने सर्वाधिक 27 और आसिफ अली ने नाबाद 25 रन बनाये। कप्तान बाबर आजम इस बार 21 रन का योगदान ही दे पाए जबकि मोहम्मद रिजवान ने 16 रन बनाये। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी, मिचेल सैंटनर और ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट हासिल किये। 

न्यूजरलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने 42 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से 62 रन की तूफानी पारी खेली। एलेन ने डेवोन कॉन्वे के साथ 117 रन की ओपनिंग साझेदारी कर टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया। कॉन्वे ने 46 गेंदों पर नाबाद 49 रन में पांच चौके लगाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Babar Azam , Mohammad Rizwan , Shan Masoon , Pakistan Vs New Zealand , T20I Tri Series , Finn Allen , Devon Conway

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD