Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत की Bangladesh पर शानदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens Asia Cup, Shafali Verma, Smriti Mandhana, Bangladesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलहट , 08 Oct 2022

Last updated on: Oct 08, 2022, 00:00 IST

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (55 और 10 रन पर दो विकेट) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से भारत ने बांग्लादेश को शनिवार को 59 रन से हराकर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। 

भारत को कल पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसने उस हार को भुलाते हुए बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह मैच शेफाली वर्मा का मैच बन गया। उन्होंने ना सिर्फ़ एक तेज अर्धशतकीय पारी खेली बल्कि कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

इस जीत से भारत सेमीफाइनल के और भी करीब पहुंच गया है। शेफाली ने 44 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। शेफाली ने इस मैच में कप्तानी संभाल रही स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन की बड़ी साझेदारी की। 

मंधाना ने 38 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 47 रन बनाये। जेमिमाह रोड्रिग्स ने 24 गेंदों में चार चौकों के सहारे 35 रन बनाये लेकिन अंतिम 10 ओवरों में रन गति तेज नहीं हो सकी और भारत 159 रन तक ही पहुंच सका। 

भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद बांग्लादेश की बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा और मेजबान टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 100 रन तक ही पहुंच सकी। बांग्लादेश के लिए कप्तान निगार सुलतान ने 36 और फरगाना हक ने 30 रन बनाये। 

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 13 रन पर दो विकेट और शेफाली वर्मा ने 10 रन पर दो विकेट लिए जबकि रेणुका सिंह और स्नेह राणा को एक-एक विकेट मिला। भारतीय कप्तान मंधाना ने मैच के बाद कहा, "पिछला मैच हमारे लिए निराशाजनक था। 

लेकिन हमने वापसी की। मुझे लड़कियों पर गर्व है। आज हमने एक टीम की तरह प्रदर्शन किया। शेफाली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और जेमिमाह ने पारी का शानदार अंत किया। दीप्ति ने आखिरी पांच गेंदों पर बेहतरीन अप्रोच दिखाया। 

एक गेंदबाजी इकाई के रूप में भी हम शानदार थे। हमने खूब डॉट गेंदें की और उन्हें गलती करने पर मजबूर किया। तेज गेंदबाजों के लिए विकेट लेना यहां आसान नहीं था, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा किया।"

प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली ने कहा, " जो टीम चाहती है, मैं वह हर कुछ करने के लिए तैयार हूं। मैं खुश हूं कि आज बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अच्छा कर सकीं। मैं अच्छे क्षेत्र में गेंदबाजी करना चाहती थी। यहां बल्लेबाजी कठिन था और गेंद नीची रह रही थी। यह अर्धशतक बहुत मेहनत से और बहुत दिनों बाद आया है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens Asia Cup , Shafali Verma , Smriti Mandhana , Bangladesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD