Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

सुलतान जोहोर कप में भारतीय जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे Uttam Singh

Sports News, Hockey, Uttam Singh, Sultan of Johor Cup, Sultan of Johor Cup Malaysia, Hockey India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Oct 2022

Last updated on: Oct 08, 2022, 00:00 IST

हॉकी इंडिया ने 22 अक्टूबर से मलेशिया के जोहोर बाहरू में होने वाले सुलतान जोहोर कप के लिए उत्तम सिंह की कप्तानी में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा की। भारतीय टीम ने 2019 में ब्रिटेन के खिलाफ कड़े मुकाबले में हारकर रजत पदक जीता था। 

भारत का इस वर्ष के संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, मेजबान मलेशिया और गत चैंपियन ब्रिटेन से मुकाबला होगा। यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद हो रहा है।

कप्तान उत्तम सिंह 2021 में घर पर हुए जूनियर विश्व कप अभियान में उतरे थे और इस वर्ष जकार्ता में एशिया कप 2022 में सीनियर टीम में पदार्पण किया था।बॉबी सिंह धामी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत 22 अक्टूबर को मलेशिया के खिलाफ करेगा। 

भारत का 23 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा।दो दिन के विश्राम के बाद भारत का 25 अक्टूबर को जापान से और 26 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा। भारत का 28 अक्टूबर को ब्रिटेन से मुकाबला होगा जबकि फाइनल 29 अक्टूबर को खेला जायगा।

भारतीय टीम: गोलकीपर: मोहित एचएस, अंकित मलिक; डिफेंडर: आमिर अली, शारदानंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, सायरिल लुगुन; मिडफील्डर: विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, अंकित पाल, पूवन्ना सीबी, अमनदीप, जॉनसन पूर्ति; फॉरवर्ड: उत्तम सिंह (कप्तान), अंगद बीर सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, बॉबी सिंह धामी, सुदीप चिरमाको

 

Tags: Sports News , Hockey , Uttam Singh , Sultan of Johor Cup , Sultan of Johor Cup Malaysia , Hockey India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD