Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह द्वारा धान की लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश

कहा जिले की मंडियों में अब तक 42758 मीट्रिक टन फसल की हुई खरीदी

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 Oct 2022

Last updated on: Oct 07, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह द्वारा आज जिले की मंडियों में चल रहे धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते संबंधित अधिकारियों को फसल की लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में धान खरीद एवं लिफ्टिंग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। 

उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद के बाद फसल की लिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए ताकि मंडियों में अनाज का भंडार जमा न हो सके। जसप्रीत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार धान की सुचारू खरीद/लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार के इस निर्णय को लागू करने के लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। 

उन्होंने खरीद एजेंसियों के प्रमुखों से कहा कि वे जमीनी स्तर पर सभी कार्यों का जायजा लेने के लिए रोजाना मंडियों का दौरा करें और खरीद कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करें ताकि मंडियों में सुचारू खरीद सुनिश्चित हो सके। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला मंडियों में अब तक आए कुल 45,501 मीट्रिक टन धान में से 42,758 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है और खरीदी गई फसल के किसानों को 58 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 

उन्होंने एजेंसीवार खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि पनग्रेन द्वारा 15254 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 9338 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 13798 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाऊस कार्पोरेशन द्वारा 4362 मीट्रिक टन और निजी व्यापारियों द्वारा 6 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित नमी की सीमा के अनुसार धान को मंडियों में लाने की अपील की। इस अवसर पर जिला मंडी अधिकारी अरविंदर सिंह, जिला खुराक एवं सप्लाई कंट्रोलर हरवीन कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD