Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे: Sanju Samson, Shreyas Iyer का अर्धशतक व्यर्थ, दक्षिण अफ्रीका से 9 रन से हारा भारत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ind Vs SA, India Vs South Africa, 1st ODI, ODI Series, Sanju Samson, Shreyas Iyer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 06 Oct 2022

Last updated on: Oct 06, 2022, 00:00 IST

संजू सैमसन ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया। लेकिन दोनों के शानदार प्रयास व्यर्थ गए क्योंकि भारत गुरुवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित पहले एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका से 9 रनों से हार गया। 

बारिश की वजह से मैच 40-40 ओवर का ही खेला गया। डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने नाबाद अर्धशतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका को 249/4 के स्कोर पर पहुंचाया। भारत को 250 रनों का पीछा करने के दौरान पहले छह ओवरों में बड़े-बड़े झटके लगे। 

कगिसो रबाडा ने शुभमन गिल तो वेन पार्नेल ने शिखर धवन का विकेट लिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋतुराज गायकवाड़ भी कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया, लेकिन सिर्फ 19 रन बनाए और तबरेज शम्सी की गेंद पर आउट हो गए। 

अगले ही ओवर में केशव महाराज ने ईशान किशन का विकेट ले लिया। किशन ने 37 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया। 17.4 ओवर में 51 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे, और मैच भारत की पकड़ से दूर जाता दिख रहा था। 

लेकिन अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, और टीम को संभाला। तबरेज शम्सी पर अय्यर कहर बनकर टूटे और चौकों की हैट्रिक लगाई। अय्यर ने 33 गेंदों में अपने अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अगले ही ओवर में अय्यर अपना विकेट गवां बैठे। 

हालांकि अय्यर के साथ संजू सैमसन ने अच्छी साझेदारी की। अय्यर के आउट होने के बाद आवश्यक रन रेट दस के पार पहुंच गया था। शार्दुल ठाकुर ने दो चौकों के साथ एक तेज शुरूआत की और संजू के साथ टीम को लक्ष्य के करीब लेकर जाने लगे। 

इस बीच सैमसन ने अर्धशतक पूरा कर लिया। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद, सैमसन ने शम्सी की गेंद पर लगातार चौके लगाए, जबकि ठाकुर ने रबाडा की गति का इस्तेमाल करते हुए 37 वें ओवर में चौकों की हैट्रिक लगाई। 

लेकिन अगले ओवर में, ठाकुर आउट हो गए और 65 गेंदों पर 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी खत्म हो गई। ठाकुर के आउट होने के बाद कुलदीप यादव और अवेश खान ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। टिम इंडिया से जीत दूर जाती चली गई। हालांकि संजू क्रीज पर टिके थे। उन्होंने आखिरी ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाकर 20 रन बनाए लेकिन जीत नहीं दिला पाए, और भारत 9 रनों से यह मैच हार गया। 

संक्षिप्त स्कोर: 40 ओवर में दक्षिण अफ्रीका 249/4 (डेविड मिलर 75 नाबाद, हेनरिक क्लासेन 74 नाबाद, शार्दुल ठाकुर 2/35, कुलदीप यादव 1/39) 40 ओवर में भारत 240/8 (संजू सैमसन 86 नाबाद, श्रेयस अय्यर 50, लुंगी एनगिडी 3/52, कगिसो रबाडा 2/36) नौ रन से भारत की हार।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ind Vs SA , India Vs South Africa , 1st ODI , ODI Series , Sanju Samson , Shreyas Iyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD