Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने मुंबई में खादी उत्सव - 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री ने खादी को वैश्विक ब्रांड बनाने के लिए लोगों से खादी को बढ़ावा देने का अनुरोध किया

Narayan Rane, Narayan Tatu Rane, BJP, Bharatiya Janata Party, Micro Small and Medium Enterprises
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने आज मुंबई में खादी उत्सव-2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। खादी उत्सव-2022 का आयोजन खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर किया गया है और यह 1 नवंबर, 2022 तक चलेगा।खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) हर साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में खादी उत्सव का आयोजन करता है। हालांकि इस बार प्रदर्शनी का आयोजन दो साल के अंतराल के बाद किया गया है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री नारायण राणे ने कहा कि केवीआईसी द्वारा आयोजित इस तरह की प्रदर्शनियों से खादी और ग्रामोद्योग के विक्रेताओं को बाजारों तक पहुंचने में सुविधा होती है। उन्होंने कहा, "ऐसे कदमों का ही नतीजा है कि वर्ष 2021-22 में केवीआईसी ने 257.02 करोड़ रुपए से अधिक का अभूतपूर्व निर्यात दर्ज किया।"

श्री राणे ने कहा "स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी ने वर्धा से भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने देश और समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अभियान चलाया था।" उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अनेक पहल की हैं और हम सभी को उनकी पहल में उनका समर्थन करना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'खादी से रोजगार' के मंत्र को दोहराते हुए, एमएसएमई मंत्री ने नागरिकों से मुंबई में खादी प्रदर्शनी को आकर देखने और बड़े पैमाने पर खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा, "मुंबई आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है; अगर मुंबई के लोग खादी को बढ़ावा देते हैं, तो खादी को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित किया जा सकता है।”

इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार गोयल ने कहा कि केवीआईसी गांधीजी के 'अंत्योदय' के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध संगठन है। "प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'हर हाथ को काम' पर जोर दिया; केवीआईसी ने अपनी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से देश में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है।

केवीआईसी के अध्यक्ष ने लोगों से त्योहारी सीजन के दौरान हमारे स्थानीय कारीगरों के हाथ से बने सामान खरीदने का अनुरोध किया।एमएसएमई मंत्री और केवीआईसी अध्यक्ष ने विभिन्न स्टालों का दौरा किया और विक्रेताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और सभी सकारात्मक उपायों का आश्वासन दिया।

खादी उत्सव 2022 प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग आयोग से संबद्ध देश के विभिन्न हिस्सों से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की इकाइयां अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रही हैं। ड्राई फ्रूट्स, चाय, कॉफी, ब्यूटी हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पाद, खादी सिल्क, पश्मीना, मधुबनी फैब्रिक, शहद उत्पाद, हैंड पेपर उत्पाद, गृह सज्जा उत्पाद, बांस उत्पाद, कालीन, एलोवेरा उत्पाद, चमड़े के उत्पाद आदि के लगभग 70 स्टॉल लगाए गए हैं।

 

Tags: Narayan Rane , Narayan Tatu Rane , BJP , Bharatiya Janata Party , Micro Small and Medium Enterprises

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD