Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इतनी प्रतिभा के साथ वनडे की विश्व कप टीम चुनना मुश्किल: VVS Laxman

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, ODI World Cup, ODI World Cup 2023, VVS Laxman, Ind Vs SA, India Vs South Africa, 1st ODI, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 06 Oct 2022

Last updated on: Oct 06, 2022, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप महीने के अंत में शुरू हो रहा है जो सभी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए प्रमुख चर्चा का विषय बन गया है। इस बीच शिखर धवन की अगुवाई वाली वनडे टीम बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करेगी ताकि भारत में अगले साल वनडे विश्व कप में जगह बनाई जा सके। 

अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण को लगता है कि भारत के पास वनडे टीम में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। विशेष रूप से शुभमन गिल जैसे युवाओं के बल्ले से चमकने के साथ, मुख्य खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं के लिए टीम का चयन करना कठिन होगा। 

लक्ष्मण ने कहा, "बल्लेबाजी विभाग में प्रतिभाएं आने से चयन करने में परेशानी बढ़ गई है। चयनकर्ताओं के लिए 50 ओवर के विश्व कप 2023 में सही टीम को चुनना मुश्किल होगा। सभी युवा अच्छा कर रहे हैं, वे जानते हैं कि मुख्य खिलाड़ियों की वापसी के बाद बहुत अधिक अवसर नहीं मिलेंगे।"

वनडे श्रृंखला के लिए टी20 विश्व कप टीम में से कोई भी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण, लक्ष्मण ने टीम को 'सेकंड-स्ट्रिंग' के रूप में देखने से इनकार कर दिया। इस साल मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारत ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पर सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की। 

आगे भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ के बारे में बात करते हुए लक्ष्मण ने टिप्पणी की, "यह सबसे अच्छी बात बेंच स्ट्रेंथ है जो हमारे पास है। क्रिकेटरों का एक अच्छा समूह है, वे सभी आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। उनके बीच प्रतिस्पर्धा अच्छी है।"

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में क्रिकेट निदेशक होने के अलावा, जब भी मुख्य कोच राहुल द्रविड़ उपलब्ध नहीं होते हैं, लक्ष्मण ने अंतरिम कर्तव्यों को संभाला है, एक भूमिका जिसका उन्होंने अब तक आनंद लिया है। 

इस बीच, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पर सीरीज जीत में प्लेयर आफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था। उन्होंने कहा कि धवन के साथ बल्लेबाजी की शुरूआत करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "इस प्रारूप को खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मुझे यह प्रारूप पसंद है। मैं जो कोशिश कर रहा हूं उसे पूरा करने के लिए बहुत खुश हूं। शिखर धवन के साथ शुरूआत करना रोमांचक है। उनके पास इतना अनुभव है और वह मेरा मार्गदर्शन भी करते हैं। वह मुझे बताते हैं कि कौन से गेंदबाजों को कैसे खेला जाए।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , ODI World Cup , ODI World Cup 2023 , VVS Laxman , Ind Vs SA , India Vs South Africa , 1st ODI , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD