Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल में खेलने से भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरियां पता चली : Kagiso Rabada

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ind Vs SA, India Vs South Africa, 1st ODI, ODI Series, Kagiso Rabada, Indian Premier League, IPL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 06 Oct 2022

Last updated on: Oct 06, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना भविष्य में दौरा करने वाली टीमों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि टी20 टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरियों के बारे में आसानी से पता चल जाता है। 

भारतीय प्रशंसकों ने पहली बार रबाडा को एक युवा खिलाड़ी के रूप में नोटिस किया, जब उन्होंने अक्टूबर 2015 में कानपुर में वनडे मैच में एम.एस. धोनी के खिलाफ अंतिम ओवर में 11 रनों का बचाव किया, जहां दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से श्रृंखला जीती थी। 

पिछले कुछ वर्षों में, रबाडा दिल्ली कैपिटल्स और हाल ही में पंजाब किंग्स के साथ अपने आईपीएल कार्यकाल के माध्यम से भारतीय प्रशंसकों के पसंदीदा बन गए हैं। कुल मिलाकर, रबाडा ने आईपीएल में 63 मैचों में 99 विकेट लिए हैं। 

रबाडा ने कहा, "भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ प्लान हमने श्रृंखला में जाने से पहले तैयार किया है। सौभाग्य से आईपीएल जैसी लीग में इन खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ भी बहुत खेलते हैं, इसलिए उनकी कमजोरियों के बारे में पता करना मुश्किल काम नहीं है।"

टी20 और वनडे मैचों की तैयारी में अंतर के बारे में पूछे जाने पर, रबाडा ने कहा, "मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट और वनडे क्रिकेट एक तरह से समान हैं, यह इसका सिर्फ एक लंबा प्रारूप है। आप आम तौर पर समान गेमप्लान रखना पसंद करते हैं और जाहिर है कि इसमें टी20 क्रिकेट की तुलना में थोड़ा कम दबाव है। 

मैं कहूंगा कि मेरा प्लान काफी समान हैं।"बारिश के कारण टॉस में देरी होने के साथ रबाडा ने उम्मीद जताई कि मैच होगा। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से, बारिश की संभावना बनी है और रुक-रुक हो रही है और हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं, उम्मीद है कि हम मैच खेलेंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ind Vs SA , India Vs South Africa , 1st ODI , ODI Series , Kagiso Rabada , Indian Premier League , IPL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD