Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जलपाईगुड़ी में Flood में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Weather, Hadsa India, Hadsa, West Bengal, Jalpaiguri, Flood, Flash Flood, Mal River, Jalpaiguri Flash Flood, National Disaster Response Force, NDRF, Prime Minister Narendra Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 06 Oct 2022

Last updated on: Oct 06, 2022, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में माल नदी में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। कई के अभी भी लापता होने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार, विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बुधवार की देर शाम हजारों ग्रामीण माल नदी तट पर एकत्रित हुए थे, जब अचानक बाढ़ आ गई। 

जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन की एक सूची के अनुसार, मृतकों की पहचान तपन अधिकारी (72) सुभाषिश राहा (63), रुमुर साहा (42), बीवा देवी (28), सुष्मिता पोद्दार (22), शोभोंद्वीप अधिकारी (20), उर्मी साहा (13) और अनस पंडित (8) के रूप में हुई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में लोगों के मारे जाने पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।"

इस बीच, जिला प्रशासन द्वारा बुधवार शाम को जब हजारों की संख्या में लोग मूर्ति विसर्जन के लिए नदी तट पर एकत्र हुए तो सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की शिकायतें मिली। यह आरोप लगाया गया था कि वहां केवल आठ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान थे, जबकि वहां हजारों लोग जमा थे। 

एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ आने से पहले अपने साथ सर्चलाइट नहीं लेकर गई। हादसे के बाद ही स्थानीय एनडीआरएफ कार्यालय से सर्चलाइट लाई गई और भी चौंकाने वाली बात यह रही कि वहां एनडीआरएफ की टीम के प्रभारी पल्लब बिकाश मजूमदार अचानक बाढ़ आने से पहले ही वहां से चले गए। 

हादसे के वक्त अपनी गैर मौजूदगी की बात उन्होंने खुद मीडिया के सामने स्वीकार की है। उन्होंने कहा, "मैं मौके से थोड़ी देर के लिए एक रिश्तेदार के यहां चला गया था। हालांकि, दुर्घटना के तुरंत बाद हमारी टीम बचाव अभियान में शामिल हो गई। 

कार्यालय से सर्चलाइट लाई गई और पूर्ण बचाव अभियान शुरू हो गया।"मौके पर मौजूद एनडीआरएफ के एक व्यक्ति ने कहा कि वह लगातार लोगों को जलस्तर बढ़ने से आगाह कर रहे थे, लेकिन किसी ने भी उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। 

अब सवाल उठ रहे हैं कि माल नदी में अचानक आई बाढ़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों थी। माल विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक बुलु चिक बारैक ने कहा कि वह लापरवाही की इन शिकायतों के बारे में अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे। उन्होंने कहा, "फिलहाल हम लापता लोगों को बचाने और घायलों के इलाज पर ध्यान दे रहे हैं।"

 

Tags: Weather , Hadsa India , Hadsa , West Bengal , Jalpaiguri , Flood , Flash Flood , Mal River , Jalpaiguri Flash Flood , National Disaster Response Force , NDRF , Prime Minister Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD