Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Jonny Bairstow इंग्लैंड के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jonny Bairstow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 05 Oct 2022

Last updated on: Oct 05, 2022, 00:00 IST

जानी बेयरस्टो को इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है और इस पुरस्कार के लिए उन्हें बॉब विलिस ट्रॉफी मिली है। यह पुरस्कार इंग्लैंड के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (महिला या पुरुष) को इंग्लैंड के क्रिकेट राइटर्स क्लब (सीडबल्यूसी) की तरफ से वोटिंग के बाद मिलता है। 

सभी क्रिकेट लेखक इस अवॉर्ड के लिए वोट करते हैं। गोल्फ क्लब में फिसलने के कारण फिलहाल बेयरस्टो इंग्लैंड क्रिकेट टीम से लंबे समय के लिए बाहर हैं। बेयरस्टो के पैर के निचले हिस्से की सर्जरी हुई है और वह कम से कम इस साल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। 

केंट और ओवल इंविसिबल्स के युवा खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स को साल के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला है, वहीं इंग्लैंड महिला टीम की उपकप्तान नताली शिवर को महिला क्रिकेट अवॉर्ड मिला है। 17 साल की महिला ऑलराउंडर फ्ऱेया केंप को साल के उदीयमान क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला है, वहीं हैंपशायर के कीथ बार्कर को साल का सर्वश्रेष्ठ काउंटी क्रिकेटर चुना गया है। 

जॉश प्राइस साल के सर्वश्रेष्ठ विकलांग क्रिकेटर बने हैं। चोटिल होने से पहले बेयरस्टो करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे और उन्होंने इस सीजन में छह टेस्ट शतक लगाए थे। टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद उनकी वापसी की अभी कोई तारीख निश्चित नहीं है। 

माना जा रहा है कि वह आगामी पाकिस्तान, दक्षिण अफ्ऱीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के दौरों से भी चूकेंगे। साल के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर चुने गए कॉक्स को पाकिस्तान दौरे पर गए इंग्लैंड के टी20 दल में जगह मिली थी। 

हालांकि उन्हें कोई मैच खेलने को नहीं मिला। कॉक्स इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरा खेल सभी तरह के क्रिकेट के लिए अनुकूल है। टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च होता है और मेरा इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना सर्वोच्च सपना है।"

वहीं 17 साल की केंप स्कूल होने के कारण इस पुरस्कार समारोह में उपस्थित नहीं हो पाईं। इससे पहले एक और युवा महिला क्रिकेटर ऐलिस कैप्सी ने पिछले साल यह खिताब जीता था। तब कैप्सी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाली दूसरी सबसे युवा महिला इंग्लिश क्रिकेटर बनी थीं। 

इस साल हुए वनडे विश्व कप में दो शतक लगाने वाली शिवर को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का सम्मान मिला। उन्होंने जून में दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ टेस्ट शतक भी लगाया था। क्रिकेट में बेहतरीन योगदान के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट को पीटर स्मिथ अवॉर्ड मिला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jonny Bairstow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD