Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

Moeen Ali ने टेस्ट वापसी का इरादा छोड़ा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Moeen Ali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 04 Oct 2022

Last updated on: Oct 04, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के अनुभवी आलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट वापसी का इरादा छोड़ दिया है और कहा है कि वह 35 साल की उम्र में और युवा नहीं होने जा रहे। मोईन ने नियमित कप्तान जोस बटलर की अनुपस्थिति में इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में पाकिस्तान में 4-3 से ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत दिलाई। 

उन्होंने सफेद बॉल करियर को लम्बा खींचने के लिए पिछले सितम्बर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इंग्लैंड क्रिकेट में हाल के बदलाव, जिसमें कप्तान और कोच दोनों बदल गए, के बाद मोईन ने टेस्ट संन्यास से बाहर आने की उम्मीद जताई थी। 

लेकिन डेली मेल में अपने कालम में मोईन ने साफ तौर पर टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम से कहा कि वह खेल के लम्बे फॉर्मेट में वापसी करने के इच्छुक नहीं हैं मोईन ने कहा,"ब्रेंडन ने मुझे फोन किया। हमारी लम्बी बात हुई और मैंने कहा कि अब बहुत हो चुका है, वापसी की कोई संभावना नहीं है। 

वह इस बात को समझते हैं, वह भावनाओं को समझते हैं। टेस्ट क्रिकेट कड़ी मेहनत का काम है। मैं 35 वर्ष का हूं। मैं अब और युवा नहीं होने वाला। मैं खेल के इस फॉर्मेट के लिए अपने करियर के दरवाजे बंद कर रहा हूं। 

मेरे लिए फैसला बदलना उचित नहीं होगा।"मोईन ने 2014 में टेस्ट पदार्पण किया था और उन्होंने 64 टेस्टों में 2,914 रन बनाने के अलावा अपनी ऑफ स्पिन से 195 विकेट हासिल किये।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Moeen Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD