Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

पीकेएल 9 : हरियाणा स्टीलर्स ने अनुभवी डिफेंडर Joginder Narwal को कप्तान बनाया

Sports News, Kabaddi, Pro Kabaddi League, PKL, Pro Kabaddi League Season 9, PKL 9, Haryana Steelers, Joginder Narwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

हरियाणा स्टीलर्स ने सोमवार को अनुभवी डिफेंडर जोगिंदर नरवाल को आगामी प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के लिए अपना कप्तान घोषित किया। लीग 7 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। दो बार खिताब जीतने वाले जोगिंदर को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स की फ्रेंचाइजी ने इस साल अगस्त में हुई नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा था। 

पिछले कुछ सीजन में अपने कारनामों के कारण, जोगिंदर नरवाल को लीग के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता है। अपनी नियुक्ति के बारे में बोलते हुए 36 वर्षीय खिलाड़ी ने खुशी जाहिर की और कहा कि वह इस सीजन में अपनी टीम को ट्रॉफी जीतने में मदद करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 

उन्होंने कहा, "मैं इस जिम्मेदारी के साथ मुझ पर भरोसा करने के लिए स्टीलर्स और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स प्रबंधन का आभारी हूं। मुझे अपनी टीम की क्षमताओं पर भरोसा है। प्रशिक्षण सत्रों में हमारे खिलाड़ियों के साथ काम करने से मुझे यह विश्वास मिला है कि हम चुनौती देने के लिए तैयार हैं।"

जोगिंदर ने कहा, "मैं कप्तानी की भूमिका को बहुत गंभीरता से लेता हूं। हरियाणा स्टीलर्स के प्रशंसकों ने हमेशा हमसे सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद की है। मैं अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करने और टीम प्रबंधन ने मुझ पर दिखाए गए विश्वास पर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा।"

नरवाल की कप्तान के रूप में नियुक्ति पर बोलते हुए, हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने कहा, "जोगिंदर एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनके पास कई वर्षों का कबड्डी का अनुभव है। वह राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा टीम के कप्तान रहे हैं। 

उनके पास लीग में उतना ही अनुभव है और इसलिए आसपास के सभी लोग उनका सम्मान करते हैं। मुझे विश्वास है कि खिलाड़ी उनका समर्थन करेंगे।"जोगिंदर ने दिल्ली के लिए 2018 में 22 मैचों में 51 अंक अर्जित किए और 2019 में दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

उन्होंने 2019 में 19 मैचों में 32 अंक बनाए और दिल्ली को ट्रॉफी जीतने में मदद की। हरियाणा स्टीलर्स 8 अक्टूबर को कर्नाटक के बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

 

Tags: Sports News , Kabaddi , Pro Kabaddi League , PKL , Pro Kabaddi League Season 9 , PKL 9 , Haryana Steelers , Joginder Narwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD