Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : गुवाहाटी के मैदान पर Snake, फ्लडलाइट के कारण खेल में आई थी रुकावट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Barsapara Cricket Stadium, Ind Vs SA, India Vs South Africa, T20I Series, 2nd T20I, Guwahati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच काफी शानदार रहा, जिसमें कुल 458 रन बने। लेकिन यह सिर्फ सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और डेविड मिलर की तेजतर्रार पारियां नहीं थीं, जिन्होंने मैच से सुर्खियां बटोरीं। 

पहली और दूसरी पारी में भी रुकावटें आईं, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। पहला, भारत की पारी के दौरान हुआ जब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज क्रीज पर थे। सातवें ओवर की समाप्ति पर मैदान पर डंडे और हाथ में बाल्टी लेकर मैदान पर ग्राउंड स्टाफ दिखे, जो सांप को हटाने के लिए आए थे। 

इस दौरान शांप ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।बाएं हाथ के तेज ऑलराउंडर वेन पार्नेल क्षेत्ररक्षण पर थे। उन्होंने सांप देखा और मैदान पर सभी को इसके बारे में सतर्क कर दिया। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने सांप वाले इमोजी के साथ ट्वीट करते हुए कई प्रशंसकों को खुश कर दिया। 

साथ ही उन्होंने लिखा, मेरे दिमाग में कई सारे प्रश्न उठ रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ द्वारा सांप को मैदान से बाहर निकालने के बाद भारत की पारी में और कोई रुकावट नहीं आई। इस दौरान भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। 

मैदान पर क्रिकेट प्रशंसकों के सामने राहुल ने 28 गेंदों पर 57 रन बनाए। वहीं, सूर्य कुमार यादव ने 22 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक ने भी पारी में अपना अहम योगदान दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी तीसरे ओवर में अचानक रुक गई। स्टेडियम में फ्लडलाइट टावरों में से एक बंद हो गया था, जिस कारण खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए। तब खेल 10 मिनट के लिए रुक गया। 

मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा, "फ्लडलाइट की विफलता हमारे नियंत्रण से बाहर है। इस चूक ने हमे 10 मिनट तक खेल से रोके रखा। हालांकि, पहले दो ओवर भारत के पक्ष में जाने के बाद हमे पावरप्ले में बात करने का मौका मिला। वहीं, पहली पारी में सांप की वजह से खेल में रुकावट आई।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Barsapara Cricket Stadium , Ind Vs SA , India Vs South Africa , T20I Series , 2nd T20I , Guwahati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD