Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंतिम T20 मैच में पाकिस्तान को हरा कर इंग्लैड ने 4-3 से सीरीज जीती

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, England Vs Pakistan, Eng Vs Pak, 7th T20I, T20I Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौर , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

डेविड मलान के नाबाद 78 रन और बेन डकेट (30) और हैरी ब्रूक (नाबाद 46) के उपयोगी योगदान ने इंग्लैंड को रविवार रात यहां गद्दाफी स्टेडियम में सातवें और अंतिम टी20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 67 रन की जीत दिलाई। 4-3 से श्रृंखला में जीत मौजूदा एकदिवसीय विश्व चैंपियन के लिए इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप ट्रॉफी के लिए काफी फायदेमंड होगा। 

जीत के लिए 210 रनों का पीछा करते हुए, पाकिस्तान 20 ओवरों में सिर्फ 142/8 रन ही बना सका। क्रिस वोक्स ने कप्तान बाबर आजम (4) को और फिर खतरनाक शान मसूद (56) को पैवेलियन लौटा कर पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। 

पाकिस्तान के लिए, यह एक निराशाजनक प्रदर्शन था। चोट के कारण तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी नहीं खेल पाए और दाएं हाथ के तेज नसीम शाह की फिटनेस को लेकर चल रही चिंता बरकरार है। श्रृंखला में आठ विकेट के साथ तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, और अनुभवी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (316) और कप्तान बाबर आजम (285) ने श्रृंखला में उल्लेखनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि ओपनिंग जोड़ी ने मैच में कुछ खास नहीं किया। 

दोनों 1 और 4 रन पर पैवेलियन लौट गए। बाबर ने भी मैदान में दो मौके गंवाए और पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 20 विश्व कप खिताब में ऐसी कोई गलती नहीं करना चाहेगा। इंग्लैंड, नियमित कप्तान जोस बटलर के बिना खेल रहा था। 

उनकी कलाई में चोट लगी है। करिश्माई बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन ने स्टैंड-इन कप्तान मोइन अली के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन दिया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को अच्छी शुरूआत दी। 

डेविड मालन (नाबाद 78) श्रृंखला के अंतिम मैच में फॉर्म में लौटे और टी 20 विश्व कप में उनके एक प्रमुख खिलाड़ी होने की संभावना है, जबकि डेविड विली, क्रिस वोक्स और रीस टॉपली ने दिखाया है कि वे टी20ई में सक्षम हैं। 

इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा जहां गाबा में 17 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। टी 20 विश्व कप में उनका पहला मैच 22 अक्टूबर को पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। 

संक्षिप्त स्कोर: इंग्लैंड 209/3 (डेविड मलान 78 नाबाद, बेन डकेट 30, हैरी ब्रूक 46 नाबाद)। पाकिस्तान 142/8 (शान मसूद 56; क्रिस वोक्स 3/26)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , England Vs Pakistan , Eng Vs Pak , 7th T20I , T20I Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD