Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी-20: David Miller का शतक बेकार, भारत ने 16 रन की जीता मैच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, David Miller, IND v SA, 2nd T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 02 Oct 2022

Last updated on: Oct 02, 2022, 00:00 IST

भारत ने दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। डेविड मिलर ने दूसरा टी-20 शतक लगाया, लेकिन यह व्यर्थ चला गया क्योंकि भारत ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में 16 रन की जीत के साथ भारत में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी पहली टी-20 सीरीज जीत ली है। 

सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल के अर्धशतकों के दम पर भारत ने 237/3 बनाए।मिलर ने 47 गेंदों में नाबाद, शानदार 106 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे। उन्होंने क्विंटन डी कॉक (नाबाद 69) के साथ चौथे विकेट के लिए 90 गेंदों पर 174 रन की साझेदारी भी की।

लेकिन डी कॉक पारी की शुरूआत में संघर्ष करते नजर आए, दक्षिण अफ्रीका 16 रन से हार गया। अर्शदीप सिंह ने टेम्बा बावुमा और रिले रोसौव को अपने पहले ओवर में जीरो रन के निजी स्कोर पर आउट किया। एडेन मार्करम ने थोड़ा आक्रामक खेल दिखाया और पावर-प्ले में टीम को 45/2 पर ले गए। 

एडेन मार्करम की पारी को अक्षर पटेल ने खत्म किया। वहां से बॉलर ने दबाव डालना जारी रखा और आवश्यक रन रेट बहुत अधिक बढ़ गया। लेकिन मिलर के मंसूबे कुछ और ही थे। उन्होंने शुरु से ही संभल कर खेला और लगभग सभी गेंदबाजों की क्लास ली। 

हर्षल पटेल, अश्विन, अर्शदीप सभी गेंदबाजों की पिटाई करते हुए मिलर ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी दौरान डी कॉक ने अक्षर पटेल को लगातार तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाकर फिर से मैच को रोमांचक बना दिया। 

धीमी शुरुआत के बावजूद डी कॉक ने 39 गेंदों में अर्धशतक बनाया। 19वें ओवर में अर्शदीप पर मिलर टूट पड़े। 2 छक्कों के साथ 19वें ओवर में 26 रन बने। अंतिम ओवर में भी साउथ अफ्रीका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 

अंतिम ओवर में छक्के के साथ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 20वें ओवर की अंतिम गेंद में डी कॉक ने छक्का लगाया, लेकिन मैच जीतने के लिए इतना ही काफी नहीं था। 16 रन से साउथ अफ्रीका ये मैच हार गया, और सीरीज भी गंवा दी।

संक्षिप्त स्कोर: 20 ओवर में भारत 237/3 (सूर्यकुमार यादव 61, केएल राहुल 57; केशव महाराज 2/23), 20 ओवर में दक्षिण अफ्रीका 221/3 (डेविड मिलर 106 नाबाद, क्विंटन डी कॉक 69 नाबाद; अर्शदीप सिंह 2/62, अक्षर पटेल 1/53) 16 रन से भारत मैच जीत गया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , David Miller , IND v SA , 2nd T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD