Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

2nd T20I : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 238 रनों का दिया लक्ष्य, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Suryakumar Yadav, KL Rahul, Ind Vs SA, India Vs South Africa, T20I Series, 2nd T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 02 Oct 2022

Last updated on: Oct 02, 2022, 00:00 IST

सूर्यकुमार यादव (61) और केएल राहुल (57) की तूफानी पारी की वजह से यहां बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 238 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। 

भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 237 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने दो विकेट चटकाए। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 57 रन बनाए। 

इस दौरान, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। दोनों ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी, लेकिन महाराज ने 9.5 ओवर में भारत को पहला झटका 96 रन पर दिया, जब कप्तान रोहित शर्मा (43) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

इस बीच, राहुल ने छक्का मारकर 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। साथ ही भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। लेकिन 12वें ओवर में महाराज ने राहुल (पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 27 गेंदों में 57 रन) को एलबीडब्ल्यू कर अपना दूसरा विकेट हासिल किया। 

तीसरे और चौथे नंबर पर आए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 15 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 155 रन पर पहुंचा दिया। इसके साथ ही सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर 18 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक पूरा किया। 

लेकिन 19वें ओवर में सूर्यकुमार पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से 22 गेंदों में 61 रन बनाकर रन आउट हो गए, जिससे उनके और कोहली के बीच 42 गेंदों में 102 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। वहीं, भारत को 209 रनों पर तीसरा विकेट झटका लगा। 

आखिरी ओवर फेंकने आए रबाडा ने 18 रन दिए, जिसमें दिनेश कार्तिक ने दो छक्के समेत एक चौका लगाया, जिससे 20 ओवर में भारत ने तीन विकेट खोकर 237 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया । कोहली सात चौके और एक छक्के की मदद से 28 गेंदों में 49 रन और कार्तिक 7 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। अब दक्षिण अफ्रीका को सीरीज 1-1 से बराबरी करने के लिए 120 गेंदों में 238 रन बनाने होंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Suryakumar Yadav , KL Rahul , Ind Vs SA , India Vs South Africa , T20I Series , 2nd T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD