Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया

 

‘स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड’ के लिए पंजाब, देश के पाँच अग्रणी राज्यों में शामिल

उत्तरी जोन में राज्य ने हासिल किया पहला स्थान, मुनक, नवांशहर और गोबिन्दगढ़ स्वच्छ शहरों के तौर पर अग्रणी

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Swachata Survekshan 2022, Urban Local Bodies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Oct 2022

स्थानीय निकाय मंत्री डाः इन्दरबीर सिंह निज्जर ने जानकारी देते हुये बताया कि केंद्रीय आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय की तरफ से दिए जाते स्वच्छता सर्वेक्षण 2022, पुरुस्कारों में पंजाब ने 5वां स्थान हासिल किया है। इस मुकाबले में देश भर के वे सभी राज्य भाग लेते हैं, जिनकी 100 से अधिक शहरी स्थानीय इकाईयाँ (यूऐलबी) हैं। 

मंत्री ने कहा कि उत्तरी जोन में पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया है, जोकि पंजाब राज्य के लिए गर्व वाली बात है और बाकी शहरी स्थानीय इकाईयों(यूऐलबी) के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने इस प्राप्ति के लिए स्थानीय निकाय विभाग के प्रबंधकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल पंजाब 7वें स्थान पर था और इस साल 5वें स्थान पर पहुँच गया है।

उन्होंने आगे बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पंजाब ने देश भर में से 2935 अंक हासिल किये हैं। उन्होंने कहा कि शहर की आबादी के हिसाब से मुनक, नवांशहर और गोबिन्दगढ़ ने साफ़ सुथरे शहरों के तौर पर पहला दर्जा हासिल किया है। इसके इलावा घग्गा, बरेटा, भीखी, दसूहा, कुराली, नंगल और फाजिल्का को भी स्वच्छता सर्वेक्षण समारोह में इनामों से सम्मानित किया गया।

मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय ने शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम, नयी दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के आधार पर एक पुरुस्कार समारोह करवाया था।स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़ सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह यत्नशील है। 

जिसके निष्कर्ष के तौर पर राज्य ने पंजाब सरकार की शहरी स्थानीय इकाईयों की तरफ से करवाए सफ़ाई सर्वेक्षण में एक पुरुस्कार जीता है।मंत्री ने अन्य शहरी स्थानीय इकाईयों (यू. एल. बी.) को भी अपील की कि वह भी पुरुस्कार हासिल करने वाली शहरी स्थानीय संस्थाओं से प्रेरणा लें। इसके इलावा उन्होंने राज्य के लोगों को भी अपील की कि वह अपना आसपास साफ़ रखने में सरकार का सहयोग करें जिससे आने वाले समय में पंजाब को सफ़ाई सर्वेक्षण में देश भर में पहले स्थान पर लाने में मदद की जा सके।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Swachata Survekshan 2022 , Urban Local Bodies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD