Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बैडमिंटन स्टार Prannoy HS आसान जीत के साथ कोर्ट पर लौटे

Sports News, Badminton, Badminton Player, Prannoy HS, National Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सूरत , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय ने दिखाया कि उनका मतलब केवल अपने काम से रहता है क्योंकि उन्होंने एक महीने के ब्रेक के बाद कोर्ट में वापसी की और ओरिजीत चालिहा को 21-11, 21-9 से हराकर केरल को यहां शनिवार को नेशनल गेम्स के मिक्स्ड टीम क्वार्टर फाइनल में असम पर 3-1 से जीत दिलाई। 

प्रणय ने जीत के बाद कहा, "कोर्ट पर वापस आना एक अच्छा एहसास है। मैं आखिरी बार सितंबर के पहले सप्ताह में जापान ओपन में खेला था। इस साल कुछ अच्छी जीत के बाद मेरे लिए यह एक लंबा ब्रेक था।" उन्होंने 26 मिनट में अपनी जीत का जायजा लेते हुए कहा, "मैं कोर्ट पर उतना मूवमेंट नहीं कर रहा था जितना मैं चाहता था, लेकिन मैं ट्रेनिंग पर वापस आ गया हूं और लंबे समय के बाद मैच खेलना हमेशा कठिन होता है।"

हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड स्वेथा थॉमस से शादी करने वाले प्रणय ने कहा कि ओरिजीत चालिहा के खिलाफ मैच कठिन नहीं था। नवीनतम पुरुष एकल बीडब्लूएफ वल्र्ड टूर 2022 रैंकिंग में टोक्यो ओलंपिक खेलों के चैम्पियन विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क) की जगह लेने वाले भारत के स्टार ने कहा, "लेकिन टूर्नामेंट के आगे बढ़ने पर, मुझे कठिन मैच मिलेंगे।"

वह इस साल बीडब्लूएफ वल्र्ड टूर पर 13 टूर्नामेंटों में भाग लेकर 58,090 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं। प्रणय इस साल मई में भारत को अपना पहला थॉमस कप खिताब दिलाने में मदद करने के बाद से अच्छी फॉर्म में हैं। 

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तब आया, जब उन्होंने एक बीडब्लूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट स्विस ओपन के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने मलेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन में भी दो सेमीफाइनल खेले थे। उन्होंने कहा, "मेरा ध्यान वल्र्ड टूर फाइनल्स पर रहेगा। 

उससे पहले कई टूर्नामेंट हैं। मुझे उनमें विजयी परिणाम देने की उम्मीद है। मुझे निरंतर प्रदर्शन करना होगा। बेशक, मुझे ग्रेड बनाने के लिए शीर्ष आठ में होना होगा।" उन्होंने कहा, "मैं वल्र्ड टूर फाइनल्स से पहले अच्छी लय में आना चाहता हूं। 

मैं पिछले साल के अपने परिणामों से खुश हूं और मुझे लगातार लय बनाए रखने की जरूरत है।"हालांकि विश्व टूर रैंकिंग में उनका शीर्ष स्थान है, लेकिन उनकी विश्व रैंकिंग पुरुष एकल में 18वें स्थान पर है। उन्होंने कहा, "मैं शीर्ष 10 में शामिल होना चाहता हूं और मेरी तरजीह शीर्ष पांच रहेगी, क्योंकि मुझे बेहतर ड्रॉ मिलेगा। 

मुझे अपने खेल पर भी काम करने की जरूरत है ताकि मैं सेमीफाइनल से आगे निकल सकूं। यही अब मेरी प्राथमिकता है।"महाराष्ट्र, गुजरात सेमीफाइनल में दिन के अन्य मैचों में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 3-1 से और गुजरात ने उत्तराखंड को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

महाराष्ट्र का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त तेलंगाना से होगा जबकि मेजबान टीम स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए केरल से खेलेगी। यह गुजरात के लिए जश्न का कारण था क्योंकि उसने राष्ट्रीय खेलों में पहली बार बैडमिंटन पदक का पक्का कर दिया है। 

गुजरात टीम के मैनेजर मोनेश मशरूवाला ने कहा, "हम केरल के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए तैयार हैं। लेकिन पहली बार पदक जीतना हमारी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।"

 

Tags: Sports News , Badminton , Badminton Player , Prannoy HS , National Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD