Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 41 रन से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens Asia Cup, Sri Lanka, Indian Womens Team
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलहट (बांग्लादेश) , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

भारतीय टीम ने अपनी शानदार गेंदबाजी और मजबूत क्षेत्ररक्षण के दम पर महिला एशिया कप के अपने कारवां का आगाज जीत के साथ किया। 150 रनों का बचाव करने उतरी भारतीय टीम ने दस गेंद शेष रहते ही पूरी विपक्षी टीम को पवेलियन भेज दिया। 

भारत ने श्रीलंका के ऊपर 41 रनों की बड़ी जीत हासिल की। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाने के बाद श्रीलंका की टीम को 18.2 ओवर में 109 रन पर निपटा दिया। 53 गेंदों में 76 रन बनाने वाली जेमिमाह रॉड्रिग्स को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

जेमिमाह रॉड्रिग्स ने अपनी शानदार पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की शानदार साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 30 गेंदों में 33 रन बनाये। 

जेमिमाह रॉड्रिग्स टीम के 134 के स्कोर पर आउट हुईं और टीम 150 रनों तक ही पहुंच सकी। श्रीलंका की तरफ से ओशादी रनासिंघे ने 32 रन पर तीन विकेट लिए। श्रीलंका की पारी में तीन ही बल्लेबाज दहाई की संख्या में पहुंच सकीं। 

हसिनी परेरा ने 32 गेंदों में सर्वाधिक 30 रन बनाये। भारत की तरफ से दयालन हेमलता ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि पूजा वस्त्रकर और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने जीत के बाद कहा, "हमने गेंद के साथ अच्छी शुरूआत नहीं की थी, लेकिन रन आउट और बाद में हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। 

दीप्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुरूआत में हमने दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद मेरे और जेमिमाह के बीच अच्छी साझेदारी हुई। हमें लगा कि हमने 20-30 रन कम बनाए, अगर मैंने और जेमिमाह ने आगे बल्लेबाजी की होती तो हम 200 के आसपास पहुंच सकते थे।"

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं जेमिमाह ने कहा, "मैंने पिछले छह हफ्ते से बैट नहीं छुआ था। लेकिन मैं अपने माता-पिता, कोच और सपोटिर्ंग स्टाफ का तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझे चोट से उबरने में मदद की। मैंने धीमी और टर्न लेती पिचों पर खेलने का काफी अभ्यास किया था और यह मेरे काम आया। इस जीत से टीम में आत्मविश्वास का संचार हुआ है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens Asia Cup , Sri Lanka , Indian Womens Team

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD