Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Phil Salt ने उनका समर्थन करने के लिए इंग्लैंड टीम के साथियों और प्रबंधन की प्रशंसा की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Phil Salt, England Vs Pakistan, Eng Vs Pak, 6th T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौर , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट ने उनके समर्थन के लिए टीम के साथियों और प्रबंधन की प्रशंसा की है और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 के छठे मैच में सिर्फ 41 गेंदों में नाबाद 88 रन की मैच विजयी पारी खेली। साल्ट ने मैच समाप्त होने के बाद कहा, "क्रिकेट मैच के दौरान अपनी पारी को सर्वश्रेष्ठ बनाना एक अच्छा समय रहता है। 

मैं अपने साथियों और प्रबंधन से मिले समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। जिस तरह से टीम प्रबंधन चाहते है कि मैं एक सर्वश्रेष्ठ पारी को अंजाम दूं, वह भूमिका मैंने बखूबी निभाई है।"दौरे पर पांच पारियों में 59 रन बनाने के बाद, साल्ट ने केवल 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, टी20 में इंग्लैंड के बल्लेबाज द्वारा तीसरा सबसे तेज अर्धशतक और पहले तीन ओवरों में एलेक्स हेल्स के साथ साझेदारी का अर्धशतक पूरा किया। 

साल्ट ने आगे कहा, "शीर्ष क्रम में यह हमेशा एक चुनौती होती है, जब आपको लगता है कि आप अच्छा खेल रहे हैं तब आपको गेंद को क्षेत्ररक्षकों के बीच और उनसे गेंद को दूर रखने के तरीके को ढूंढना चाहिए।"

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि वह लाहौर में सॉल्ट के अपने आफ-साइड खेल में सुधार करने से कितने प्रभावित थे। उन्होंने आगे बताया, "उन्होंने पिछले एक साल में अपने आफ-साइड खेल में काफी सुधार किया है। वह एक लेग-साइड खिलाड़ी हैं। लेकिन वह अब एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से भी गेंद को मार देते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Phil Salt , England Vs Pakistan , Eng Vs Pak , 6th T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD