Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एससीओ सदस्य देशों की व्यापार क्षमता का उपयोग करने के लिए विश्वास और पारदर्शिता के साथ रचनात्मक सहयोग महत्वपूर्ण है : अनुप्रिया पटेल

एससीओ सदस्यों को एक ऐसा एजेंडा तैयार करना चाहिए जो समतावादी, समावेशी और विकासपरक हो: अनुप्रिया पटेल

Anupriya Patel, Shanghai Cooperation Organisation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एससीओ सदस्य देशों की व्यापार क्षमता का उपयोग करने के लिए विश्वास और पारदर्शिता के साथ रचनात्मक सहयोग महत्‍वपूर्ण है। वे विदेशी अर्थव्यवस्था और विदेश व्यापार का कामकाज देखने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मंत्रियों की 21वीं बैठक में बोल रही थीं। श्रीमती पटेल ने सभी एससीओ सदस्यों के लिए पारस्परिक रूप से लाभप्रद, संतुलित और समान लाभ के लिए एससीओ क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का उल्लेख किया। उन्होंने व्यापार और वाणिज्य में संतुलित और समान विकास के लिए एससीओ सदस्य देशों के बीच प्रभावी सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।

श्रीमती पटेल ने कहा कि आर्थिक बहाली के तहत विकास में नई जान फूंकने के लिये यह जरूरी है कि संतुलित तथा समतावादी आर्थिक प्रगति को ध्यान में रखकर सामूहिक प्रयास किये जायें। उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्वास और पारदर्शिता वैश्विक व्यापार की स्थिरता को निर्धारित करती है तथा बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के मूलभूत सिद्धांतों और उद्देश्यों को संरक्षित करती है।

अनुप्रिया पटेल ने किसी भी महामारी से लड़ने के लिए सस्ती दवाओं, चिकित्सा विज्ञान, टीकों के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस सिलसिले में सबसे गरीब लोगों के जीवन, आजीविका, भोजन और पोषण सुरक्षा को संरक्षित करना प्रमुख है।श्रीमती पटेल ने कहा कि मानव जाति की समृद्धि के लिए तकनीकी विकास, संसाधनों के इष्टतम उपयोग, पर्यावरण के संरक्षण, संसाधनों के सतत वितरण पर उत्कृष्ट व्यवहारों को साझा करने की जरूरत है, ताकि वर्तमान और भावी पीढ़ी के पास खुशहाल जीवन जीने के लिए पर्याप्त संसाधन हों। 

पर्यावरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विश्व मंच पर जलवायु एजेंडा का उपयोग व्यापार और निवेश सहयोग को प्रतिबंधित करने वाले उपायों को पेश करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।श्रीमती पटेल ने इस बात को भी रेखांकित किया कि डिजिटल प्रौद्योगिकी को लेकर विकसित और विकासशील देशों के बीच बड़ा अंतराल है, जिसे डिजिटल क्षमताओं का निर्माण करके कम करने की आवश्यकता है।

श्रीमती पटेल ने एससीओ की हालिया पहल की सराहना की, जिसमें वाराणसी शहर को 2022-2023 की अवधि के लिए पहली बार एससीओ पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे पर्यटन और लोगों से लोगों के बीच मेल-मिलाप को बढ़ावा देने तथा व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

अपने वक्तव्य के अंत में, श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि एससीओ सदस्यों को एक ऐसा एजेंडा तैयार करना चाहिये, उस पर अमल करना और आगे बढ़ाना चाहिए जो समतावादी, समावेशी और विकासपरक हो।इस वर्चुअल बैठक में एससीओ सचिवालय के प्रतिनिधि और चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने भाग लिया।

 

Tags: Anupriya Patel , Shanghai Cooperation Organisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD