Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा

 

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का ऑस्ट्रेलिया दौरा

Military, Admiral R Hari Kumar, Indian Navy, David Johnston, Mark Hammond
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑस्ट्रेलिया , 29 Sep 2022

नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार ने 26 सितंबर से 28 सितंबर 2022 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया । सीएनएस का पद संभालने के बाद यह ऑस्ट्रेलिया की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा थी।यात्रा के दौरान उन्होंने वाइस एडमिरल मार्क हैमंड, नौसेना प्रमुख, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन), वाइस एडमिरल डेविड जॉनस्टन, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के उप प्रमुख, श्री ग्रेग मोरियार्टी, रक्षा सचिव, एयर मार्शल रॉबर्ट चिपमैन, रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स प्रमुख और एयर वाइस मार्शल माइक किचर, डिप्टी चीफ ऑफ़ ज्वाइंट ऑपरेशंस के साथ बैठकें कीं। 

इन बैठकों के दौरान सैन्य नेताओं ने द्विपक्षीय तालमेल के अनेक क्षेत्रों में सहयोगात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।एडमिरल आर हरि कुमार ने एचएमएएस पेंगुइन और हाइड्रोग्राफिक स्कूल में आरएएन सुविधाओं का दौरा किया। नौसेना प्रमुख (सीएनएस) ने ऑस्ट्रेलिया में भारत के राजदूत श्री मनप्रीत वोहरा और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) प्रमुख के साथ समुद्री सहयोग के नये अवसरों को समझने और विकसित करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत की।

चर्चाओं के दौरान समुद्री पर्यावरण की चुनौतियों पर काबू पाने के लिए तालमेल के स्तर और केंद्रित प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया।भारत और ऑस्ट्रेलिया हिंद-प्रशांत में कई समकालीन समुद्री सुरक्षा मुद्दों पर दृष्टिकोण की समानता साझा करते हैं और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस), हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) और वेस्टर्न पेसिफिक नेवल सिम्पोज़ियम जैसे अनेक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम कर रहे हैं।

डार्विन में आरएएन द्वारा आयोजित हाल ही में संपन्न बहुपक्षीय अभ्यास काकाडू में भारतीय नौसेना के जहाज सतपुड़ा और भारतीय नौसेना के एक पी8आई समुद्री गश्ती विमान की सफल भागीदारी के बाद सीएनएस की यात्रा ने दोनों देशों के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया।

 

Tags: Military , Admiral R Hari Kumar , Indian Navy , David Johnston , Mark Hammond

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD