Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Phil Salt के नाबाद 88 ने इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ दिलाई बराबरी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Phil Salt, England Vs Pakistan, Eng Vs Pak, 6th T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौर , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

फिल साल्ट की नाबाद 88 रनों की बेहतरीन पारी से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को छठे टी20 मुकाबले में शुक्रवार को 33 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर सात मैचों की सीरीज में 3-3 से बराबरी हासिल कर ली।

सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा जिसके बाद दोनों टीमें 16 अक्टूबर से होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगी। नियमित कप्तान जोस बटलर के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने की तलाश में लगे साल्ट सीरीज में इस मैच से पहले तक कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन इस मैच में उन्होंने जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की पिटाई की और 41 गेंदों पर नाबाद 88 रन में 13 चौके और तीन छक्के लगाए। 

इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में ही दो विकेट पर 170 रन बनाकर जीत अपने नाम की और सीरीज में बराबरी हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीसरे ओवर की समाप्ति तक 50 रन का आंकड़ा छू लिया। चौथे ओवर में शादाब खान ने एलेक्स हेल्स (27) को अपना शिकार बनाया लेकिन दूसरे छोर पर साल्ट को रोकना मुश्किल साबित हो रहा था।

साल्ट ने पांचवें ओवर में मोहम्मद नवाज पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा। इंग्लैंड ने छह ओवर के पॉवरप्ले में एक विकेट खोकर 62 रन जोड़े। साल्ट ने अपना अर्धशतक 19 गेंदों में पूरा कर लिया। डेविड मलान (26) पारी के 10वें ओवर में शादाब की गेंद पर पगबाधा हुए लेकिन साल्ट ने बेन डकेट (नाबाद 26) के साथ इंग्लैंड को एकतरफा जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। 

इससे पहले पाकिस्तान की पारी में कप्तान बाबर आजम ने 59 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाये जिससे पाकिस्तान 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन तक पहुंच सका। इंग्लैंड की तरफ से सैम करेन और डेविड विली ने दो-दो विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Phil Salt , England Vs Pakistan , Eng Vs Pak , 6th T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD