Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

T20 World Cup विजेता को मिलेंगे 16 लाख डॉलर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, International Cricket Council, ICC, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के विजेता को 16 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। 56 लाख डॉलर की कुल पुरस्कार राशि में से उपविजेता को आठ लाख डॉलर मिलेंगे जबकि पराजित सेमीफाइनलिस्ट टीमों को चार-चार लाख डॉलर मिलेंगे। 

टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक ऑस्ट्रेलिया में सात स्थलों पर खेला जाएगा। टी20 विश्व कप 2021 की तरह सुपर 12 चरण में बाहर होने वाली आठ टीमों को 70-70 हजार डॉलर मिलेंगे जबकि उस चरण में 30 मैचों में प्रत्येक जीत पर 40 हजार डॉलर दिए जाएंगे। 

गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया,अफगानिस्तान, बांग्लादेश, 2010 का विजेता इंग्लैंड, 2007 का चैंपियन भारत, न्यूजीलैण्ड, 2009 का विजेता पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण में उतरने वाली टीमें हैं। 

पहले राउंड की जीत के लिए भी एक ही ढांचा लागू होगा। उन टीमों को 40 हजार डॉलर मिलेंगे जो 12 मैचों में प्रत्येक में जीत हासिल करेंगे। यह राशि 480,000 डॉलर बैठेगी। पहले राउंड में बाहर होने वाली चार टीमों को 40-40 हजार डॉलर मिलेंगे।

पहले राउंड में उतरने वाली टीमों में नामीबिया, नीदरलैंड, 2014 का चैंपियन श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, दो बार का विजेता वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। विश्व कप के मैच एडिलेड, ब्रिस्बेन, गीलोंग, होबार्ट, मेलबोर्न, पर्थ और सिडनी में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया पहली बार पुरुष टी 20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , International Cricket Council , ICC , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD