Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Legends League Cricket : इंडिया कैपिटल्स ने मणिपाल टाइगर्स को 7 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Legends League Cricket, LLC, Legends League Cricket 2022, LLC 2022, India Capitals Vs Manipal Tigers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटक , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

इंडिया कैपिटल्स ने हेमिल्टन मसकाद्जा (नाबाद 68) की बेहतरीन पारी के दम पर यहां के बाराबती स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के अपने अंतिम लीग मैच में मणिपाल टाइगर्स को 7 विकेट से हरा दिया। 

टाइगर्स द्वारा दिए गए 161 रनों के लक्ष्य को इंडिया कैपिटल्स ने आसानी से 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह इंडिया कैपिटल्स की पांच मैचों में तीसरी जीत है। उसके सात अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में सबसे ऊपर विराजमान है। 

टाइगर्स को यह पांच मैचों में तीसरी हार मिली है। इससे पहले, मणिपाल टाइगर्स ने टास हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें जेसी राइडर के 79 और मोहम्मद कैफ के तेज 67 रन शामिल थे। 

इन दोनों के अलावा टाइगर्स का कोई और बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। 30 रन के कुल योग पर तातेंदा ताएबू (5) का विकेट गिरने के बाद राइडर और कैफ ने दूसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। 

राइडर 156 रनों के कुल योग पर लियाम प्लंकेट का शिकार हुए। राइडर ने 56 गेंदों की पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। कैफ भी हालांकि अपने पार्टनर की विदाई का गम झेल नहीं सके और कुल योग में एक रन जुड़ने के बाद ही आउट हो गए। 

कैफ ने 48 गेंदों की पारी में 9 झन्नाटेदार चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हरभजन सिंह 1 रन पर नाबाद लौटे जबकि कोरी एंडरसन (4) और प्रदीप साहू (0) ने निराश किया। इंडिया कैपिटल्स की ओर से रजत भाटिया और प्लंकेट ने दो-दो विकेट लिए जबकि मिशेल जानसन को एक सफलता मिली। 

जवाब में खेलने उतरी इंडिया कैपिटल्स टीम ने 23 रनों के कुल योग पर अपने कप्तान गौतम गंभीर (15) का विकेट गंवा दिया। गंभीर अच्छी लय में दिख रहे थे और 9 गेंदों पर तीन चौके लगा चुके थे लेकिन तीसरे ओवर में क्रिस्टोफर मोफू ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। 

इसी तरह सोलोमन मीरे भी अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। छठे ओवर में उनको दिलहारा फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया। मीरे ने 19 गेदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। 

इसके बाद हालांकि हेमिल्टन मसकाद्जा और रास टेलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ टीम को 100 के पार पहुंचाया बल्कि जीत की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। अंतिम 8 ओवरों में इंडिया कैपिटल्स को जीत के लिए 43 रनों की जरूरत थी। 

इसी बीच सुपर सब मुथैया मुरलीधरन ने अपनी कलाई का जादू दिखाते हुए टेलर को चलता कर दिया। टेलर का विकेट 137 के कुल योग पर गिरा। मसकाद्जा के साथ मैच विनिंग 85 रनों की साझेदारी करने वाले टेलर ने 29 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। 

अब मसकाद्जा का साथ देने एश्ले नर्स आए, जो कैपिटल्स के लिए शतक लगा चुके हैं। अंतिम चार ओवर में कैपिटल्स को सिर्फ 16 रन बनाने थे और जीत बिल्कुल करीब थी। इसका पूरा श्रेय मसकाद्जा को जाता है जिन्होंने न सिर्फ तेज पारी खेली बल्कि अपना विकेट भी बचाए रखा। 

नर्स ने हालांकि मसकाद्जा पर से दबाव कम करते हुए सिर्फ 11 गेदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन बनाकर इंडिया कैपिटल्स की जीत पक्की कर दी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Legends League Cricket , LLC , Legends League Cricket 2022 , LLC 2022 , India Capitals Vs Manipal Tigers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD