Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

T20 World Cup : अर्शदीप सिंह का नई गेंद से विकेट लेना भारत के लिए शुभ संकेत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Arshdeep Singh, T20 World Cup, IND v SA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हालिया टी20 सीरीज इस बात का एक अच्छा उदाहरण थी कि कैसे बल्लेबाज सपाट पिचों पर गेंदबाजों को लगातार हिट कर रहे थे। लेकिन, बुधवार को, तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में उछाल वाली पिच ने टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों का स्वागत किया। 

पिच पर अच्छी मात्रा में घास के होने के साथ तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली। अचानक, माहौल एक टी20 मैच की तुलना में एक टेस्ट मैच जैसा लगने लगा, क्योंकि दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह ने शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 15 गेंदों के अंतराल में 9/5 कर दिया, जिससे मैच का परिणाम बहुत पहले ही तय हो गया। 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में शामिल नहीं होने के बाद खेल रहे दाएं-बाएं तेज गेंदबाज की जोड़ी ने गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए पिच से काफी मदद प्राप्त की। 

चाहर ने तेम्बा बावुमा को तीन आउटस्विंगरों के साथ खिलाकर एक इनस्विंगर के साथ मेहमान कप्तान को पवेलियन भेज दिया और फिर ट्रिस्टन स्टब्स को अतिरिक्त उछाल के साथ कैच आउट करा दिया। लेकिन यह अर्शदीप थे, जिन्होंने अपने शुरूआती ओवर में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पारी की कमर तोड़ दी, जिसमें क्विंटन डी कॉक, रिले रोसौव और डेविड मिलर का विकेट शामिल था। 

हालांकि बुधवार के मैच जैसे हालात आस्ट्रेलिया में बहुत कम देखने को मिलेंगे, जहां टी20 विश्व कप होगा, भारत नई गेंद से अर्शदीप के प्रदर्शन से खुश होगा, क्योंकि इस मेगा इवेंट के लिए अब एक महीने से भी कम समय बचा है। 

युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए, जो जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से सभी चीजें सही कर रहे हैं, उनके लिए एमसीजी में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का अच्छा मौका है। 

अर्शदीप ने नई गेंद से कमाल ऐसे समय में किया है, जब भुवनेश्वर कुमार को डेथ ओवरों में अच्छे परिणाम नहीं मिलने के अलावा इस साल टी20 खेलने के कार्यक्रम के बाद ब्रेक दिया गया है और हर्षल पटेल इस महीने चोट से वापसी के बाद भी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि अर्शदीप ने इस साल भारत के सर्वश्रेष्ठ डेथ ओवर गेंदबाज होने का हुनर दिखाया है, जैसा कि टी20 में 7.38 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की हैं। उन्होंने बुधवार को साबित कर दिया कि वह नई गेंद से भी शानदार हो सकते हैं। युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को पहले यॉर्कर फेंकने और डेथ ओवरों में खुद को शांत रखने की उनकी क्षमताओं के आधार पर भारत के लिए खेलने का मौका मिला है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Arshdeep Singh , T20 World Cup , IND v SA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD