Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाबर आजम को एक-आयामी खिलाड़ी कहना अनुचित होगा: Rohan Gavaskar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohan Gavaskar, Babar Azam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयी दिल्ली , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोहन गावस्कर का कहना है कि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को टी20 क्रिकेट में 'एक-आयामी' खिलाड़ी कहना अनुचित होगा और शायद उन्हें और निरंतर बनने के लिए केवल अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है। 

बाबर वर्तमान क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में आते हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 110 रन बनाए और पाकिस्तान के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक से अधिक शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। 

इसके बावजूद, 2022 में उनका फॉर्म काफी साधारण रहा है और इसके चलते उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा है। कराची में बनाए शतक के बावजूद, अगस्त में एशिया कप की शुरूआत के बाद से बाबर ने 11 मैचों में केवल 262 रन बनाए हैं। 

उस शतक के अलावा उनका सर्वाधिक स्कोर 36 रहा है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में बनाया था। साथ ही उनकी करियर औसत 42.72 की है लेकिन 129.63 के करियर स्ट्राइक रेट पर कुछ सवाल उठाए गए हैं। 

बाबर ने अब तक पांच मैचों में 31, 110 नाबाद, 8, 36 और 9 रन बनाये हैं। लेकिन रोहन गावस्कर ने स्पोर्ट्स18 के 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' कार्यक्रम पर कहा, "ऐसे अच्छे खिलाड़ी को आप एक-आयामी नहीं कह सकते। 

अगर आप उनके करियर को देखें तो पहली पारी में उनका स्ट्राइक रेट लगभग 125 का रहता है जो दूसरी पारी में 137 का बन जाता है। यह बताता है तो वह गियर बदलना जानते हैं।"रोहन ने कहा, "मेरे ़ख्याल से यह मानसिकता की बात है। 

उन्हें शायद यह डर बांधकर रखता है कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी उन पर काफी निर्भर रहती है। मैं गलत भी हो सकता हूं लेकिन शायद पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्हें लगता है कि टीम के लिए उनका टिके रहना जरूरी है। 

जब पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा कर रहा होता है तो वह जबरदस्त बल्लेबाजी करते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि उन्हें किस गति से जाना है। मेरे हिसाब से उन्हें केवल पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है।"

गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल की भी प्रशंसा की, जिन्होंने इस ह़फ्ते काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए ग्लेमॉर्गन के लिए पहली प्रथम-श्रेणी शतकीय पारी खेली है। गावस्कर ने बताया कि उनके मित्र और पूर्व क्रिकेटर अमोल मुजुमदार जब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कोच थे, तब उन्होंने पहली बार शुभमन के बारे में उन्हें बताया था। 

गावस्कर ने कहा, "उन्होंने बताया, 'रोहन, मैंने एक सुपरस्टार को देखा है। यह जरूर भारत के लिए खेलेगा।' मुझे लगता है शुभमन भारत के लिए हर प्रारूप में खेलेंगे। उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को दर्शायाहै। लाल गेंद क्रिकेट में उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं। उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे तो वह इस प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन करेंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohan Gavaskar , Babar Azam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD