Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मध्य और डेथ ओवरों में हो सकता अर्शदीप सिंह का इस्तेमाल: Saba Karim

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Saba Karim, Arshdeep Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयी दिल्ली , 28 Sep 2022

Last updated on: Sep 28, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत की मिली जुली गेंदबाजी के बावजूद पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता रह चुके सबा करीम का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान आराम लेने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जरूर खिलाया जाना चाहिए ताकि भारत टी20 विश्व कप के लिए अपनी योजनाओं को पूरी तरह तैयार कर सके। 

सबा ने 'स्पोर्ट्स18' के कार्यक्रम 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' में बात करते हुए कहा, "कभी कभी हम उम्मीद रखते हैं कि कोई गेंदबाज हमेशा हर टी20 मैच में अच्छा करेंगे लेकिन यह संभव नहीं है। टी20 प्रारूप अनिश्च्चितता से भरा है और ऐसे में आप एक दिन बढ़िया गेंदबाजी करेंगे तो अगले दिन बल्लेबाज आप पर प्रहार कर करके आपके विश्लेषण बिगाड़ सकता है। 

जो जरूरी है वह है कि आप अपने कौशल और क्षमता पर भरोसा बनाए रखें।"सबा ने बुधवार से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्ऱीका सीरीज में अर्शदीप को खिलाए जाने पर भी बात की। उनके अनुसार भारत को अपनी गेंदबाजी क्रम को अगले महीने होने वाली विश्व कप से पहले सुनिश्चित कर लेने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, "जसप्रीत बुमराह एकादश में लौट चुके हैं और अक्षर पटेल पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। अर्शदीप को आप शामिल करके मिडिल और आखिरी ओवरों के लिए बचा सकते हैं। यह एक बड़ी संभावना है। विश्व कप में आप को एक ऐसा गेंदबाज चाहिए जो आपके लिए हर मैच में डेथ ओवर में कारगर साबित हो।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Saba Karim , Arshdeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD