Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विराट कोहली का हर मैच के साथ आत्मविश्वास बढ़ रहा है : Sanjay Manjrekar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sanjay Manjrekar, Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Sep 2022

Last updated on: Sep 27, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को लगता है कि गिरती फॉर्म और एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद टीम में वापसी करने के बाद से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है।

क्रिकेटर से विश्लेषक बने मांजरेकर ने कहा कि वह पहले वाले कोहली को लौटते हुए देख सकते हैं। साथ ही कहा कि अनुभवी बल्लेबाज अपने कौशल का भरपूर आनंद ले रहे हैं। कोहली, संयुक्त अरब अमीरात में हाल ही में संपन्न एशिया कप में अपने बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद, जहां उन्होंने अपना पहला टी20 शतक और हैदराबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 में श्रृंखला जीतने वाले 63 रन बनाये, अब तक शानदार फॉर्म में दिखे हैं। 

मांजरेकर को लगता है कि यह अगले महीने आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के साथ भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। स्पोर्ट्स 18 के शो 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' पर मांजरेकर ने कहा, "देखिए, एशिया कप (यूएई में) के हर मैच में उन्होंने रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है। 

मुझे लगता है कि पहले वाले कोहली वापस आ गए हैं। वह अपने पावर गेम पर भरोसा कर रहे हैं। एक समय था जब वह रन बना रहे थे, लेकिन उनका पावर गेम उसके इशारे पर नहीं चल रहा था, लेकिन अब ऐसा होना शुरू हो गया है।"

मांजरेकर ने कहा, "तो, विराट कोहली अपनी लय में वापस आ रहे हैं।अब उन्हें टी20 विश्व कप में अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है।"मांजरेकर ने आगे भारत-आस्ट्रेलिया श्रृंखला में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल के लिए क्या गलत हुआ, इस पर अपनी राय दी।

उन्होंने महसूस किया कि भुवी, जो इस समय भारत की ओर से सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज है, अपनी भलाई के लिए बहुत अधिक क्रिकेट खेल रहे हैं। उनका खराब फॉर्म थकावट के कारण है। मांजरेकर ने कहा कि हर्षल पटेल की तेज गेंदबाज के रूप में सीमिततायें हैं लेकिन भारत को तीसरे तेज गेंदबाजी विकल्प को देखना चाहिए और यह विकल्प मोहम्मद शमी हो सकते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sanjay Manjrekar , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD