Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अक्षर ने शानदार गेंदबाजी कर जडेजा की कमी पूरी की : Coach McDonald

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hyderabad, Coach McDonald, Ravindra Jadeja, India, Australia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 26 Sep 2022

Last updated on: Sep 26, 2022, 00:00 IST

जब रवींद्र जडेजा को दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए चयन से बाहर कर दिया गया था, तो कई लोगों ने महसूस किया था कि भारत गेंदबाजी विभाग में ऑलराउंडर और शानदार फिल्डर की कमी को मिस करेगा।

लेकिन रविवार को 2-1 से हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज जीत में अक्षर पटेल ने जडेजा की कमी महसूस नहीं होने दी। हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की श्रृंखला में, अलग-अलग गति के अलावा सही लाइन और लेंथ की मदद से पटेल ने 6.3 की इकॉनमी से आठ विकेट लिए, जिससे उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार से नवाजा गया। 

रविवार को, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड इस बात से हैरान रह गए थे कि कैसे भारत ने जडेजा की अनुपस्थिति से निपटने के लिए अक्षर पटेल का सहारा लिया, जिन्होंने पूरी श्रृंखला में मेहमानों को अपनी फिरकी से बहुत परेशान किया। 

मैकडॉनल्ड ने कहा, "विशेष रूप से अक्षर पटेल के लिए एक शानदार श्रृंखला थी। जडेजा के ना होने के साथ, सभी ने सोचा कि यह भारत के लिए थोड़ी कमजोरी बन सकती है।लेकिन अक्षर ने उनकी कमी महूसस नहीं होने दी। 

हमने बीच में स्पिन के साथ संघर्ष किया और रात में विकेट थोड़ा तेज हो गया। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है और कुल का बचाव करना कठिन हो गया।श्रृंखला में, ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ने डेथ ओवरों में गेंद से संघर्ष किया।

रविवार को, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलीं, जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने 187 रनों का पीछा किया।मेहमान टीम का गेंदबाजी आक्रमण चोटिल मिशेल स्टार्क को छोड़कर अंतिम पांच ओवरों में किसी ने बेहतर गेंदबाजी नहीं की। 

जोश हेजलवुड और पैट कमिंस श्रृंखला के दौरान डेथ ओवरों में ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, जिससे मैकडॉनल्ड को लगता है कि स्टार्क की वापसी से उनकी डेथ ओवरों की स्थिति बेहतर हो सकती है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hyderabad , Coach McDonald , Ravindra Jadeja , India , Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD