Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

UP : युवती ने प्रेमी की मदद से छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

Crime News, Crime News India, Uttar Pradesh, Up News, Murder, UP Murder, Prayagraj, Prayagraj News, Prayagraj Murder
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) , 23 Sep 2022

Last updated on: Sep 23, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छोटे भाई की हत्या के आरोप में 16 वर्षीय एक लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। लड़के के एक दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने अपने प्रेमी और उसके साथी की मदद से अपने भाई की हत्या की साजिश रची। 

दरअसल, छोटे भाई ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई थी और माता-पिता को बताने की धमकी दी थी। पांचवीं पास आरोपी लड़की ने करीब तीन साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और उसका 17 वर्षीय प्रेमी था, जो कक्षा 9 में पढ़ रहा है। 

मारे गए लड़के की पहचान 12 वर्षीय अनुराग यादव के रूप में हुई है, वह कक्षा 5 का छात्र था। पुलिस अधीक्षक (ट्रांस-यमुना) सौरभ दीक्षित ने कहा, "पुलिस ने भाई की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में लड़की, उसके प्रेमी और उसके साथी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है।"

पुलिस ने कहा, "मृतक के पिता ने उसे चल रहे पितृ पक्ष के दौरान मांसाहारी खाना खाने को लेकर फटकार लगाई थी। इस दौरान आरोपी बहन उसे अपने पिता के गुस्से से बचाने के बहाने अलग जगह ले गई, जहां उसका प्रेमी और उसका साथी पहले से ही वहां इंतजार कर रहे थे। 

सभी ने लड़के का गला घोंट दिया और फरार हो गए।"जब उनके पिता ने दोनों भाई-बहनों को गायब पाया, तो उन्होंने और उनकी पत्नी ने उनकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने देखा कि उनका बेटा फर्श पर पड़ा है और घर के एक कोने में उनकी बेटी सहमी बैठी है। 

जब लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया तो, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन और पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि दो युवकों ने लड़के की पिटाई की और फरार हो गए। बाद में लगातार पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उपयुक्त धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर तीनों को किशोर गृह भेज दिया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Uttar Pradesh , Up News , Murder , UP Murder , Prayagraj , Prayagraj News , Prayagraj Murder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD