Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बुमराह फिट, भुवी को चुनना अभी भी बहुत मुश्किल : Suryakumar Yadav

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Suryakumar Yadav, T20, T20 Series, Jasprit Bumrah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 22 Sep 2022

Last updated on: Sep 22, 2022, 00:00 IST

मोहाली में मंगलवार को टी20 सीरीज के पहले मैच में आस्ट्रेलिया के 209 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों की काफी आलोचनाएं हो रही है। हालांकि, शुक्रवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 से पहले मध्य क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गेंदबाजों के समर्थन में सामने आए। 

यादव ने कहा कि मंगलवार को हुए मैच में कई कारकों ने अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, "आपको अंतिम ओवर में मैच जीतने पर विचार करना होगा, ओस थी (जिसने एक भूमिका निभाई) और इसका श्रेय आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भी जाना चाहिए क्योंकि वे शुरू से ही आक्रमण करते रहे, हर्षल चोट से वापस आ रहे हैं, हमें उन्हें समय देना चाहते हैं। 

हम पूरी कोशिश कर रहे हैं।"उन्होंने इस बात से इनकार किया कि विपक्षी बल्लेबाज आसानी से हर्षल पटेल के आफ-कटर को खेल रहे हैं और दावा किया कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हमेशा की तरह प्रभावी थे। 

मंगलवार को बल्लेबाजों, खासकर केएल राहुल (55), सूर्यकुमार यादव (46) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 71) ने टीम को 20 ओवर में 208/6 के बड़े स्कोर तक पहुंचाकर शानदार काम किया था। आस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन (30 गेंदों पर 61 रन) की बदौलत अच्छी शुरूआत करने के बाद, उमेश यादव ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मेजबान टीम को मैच में वापसी कराने के लिए एक ओवर में दो विकेट लिए। 

आस्ट्रेलिया एक समय 16वें ओवर में 146/5 रन बना चुका था। हालांकि, भारत ने अपना रास्ता खो दिया क्योंकि भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने आपस में, तीन ओवरों (17वीं, 18वीं और 19वीं) में 53 रन दिए - मैथ्यू वेड और टिम डेविड ने चारों ओर रन बनाए, जिससे आस्ट्रेलिया ने मैच को चार विकेट से जीता। 

यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी बल्लेबाजों ने हर्षल पटेल के आफ-कटर पढ़ना शुरू कर दिया है और इस तरह उनके खिलाफ स्कोर करने में कामयाब हो रहे हैं, यादव ने कहा, "पटेल अलग किस्म के गेंदबाज हैं, उन्हें पढ़ना मुश्किल हैं।"

यह स्वीकार करते हुए कि वह वरिष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और उपलब्धता पर टिप्पणी करने के लिए वह सही व्यक्ति नहीं हैं, यादव ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार टीम में हर कोई फिट है और खेलने के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली हार के बाद वे सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Suryakumar Yadav , T20 , T20 Series , Jasprit Bumrah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD