Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

विश्व कप चुनौतीपूर्ण होगा: Robert Lewandowski

Sports News, Football, Football Player, World Cup, Football World Cup, FIFA World Cup, Robert Lewandowski
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉरसॉ , 22 Sep 2022

Last updated on: Sep 22, 2022, 00:00 IST

पोलैंड के कप्तान रोबर्ट लेवांडोवस्की ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम को कतर में होने वाले फीफा विश्व कप में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। लेवांडोवस्की ने हॉलैंड के खिलाफ होने वाले यूएफा नेशंस लीग मैच से पहले कहा, "मैं नहीं जानता कि यह मेरा आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा या नहीं लेकिन इतना तय है कि मैं एक विशेष प्रतियोगिता में हिस्सा लूंगा जो पिछले संस्करणों से काफी अलग होगा। 

हम अतिरिक्त तैयारी के बिना सत्र के दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।"यह मैच पोलैंड का विश्व कप से पहले आखिरी बड़ा टेस्ट होगा। विश्व कप के ग्रुप चरण में पोलैंड का मुकाबला अर्जेंटीना, मैक्सिको और सऊदी अरब से होगा। 

फॉरवर्ड ने कहा, "मैं अगले चरण में जाने के लिए खुद को दावेदार के रूप में नहीं देखता हूं। मैक्सिको बड़े स्तर पर हमेशा अच्छा करता है और हर विपक्षी को हराना मुश्किल होगा। हमारे लिए कतर की उड़ान पकड़ना और साल का सबसे बड़ा मैच खेलना बड़ा चैलेंज होगा। 

मुझे लगता है कि मैक्सिको के खिलाफ हमारे पहले मैच का परिणाम महत्वपूर्ण होगा।"34 वर्षीय लेवांडोवस्की ने इन गर्मियों में बार्सिलोना से जुड़ने के बाद अच्छी शुरूआत की है और छह मैचों में आठ गोल कर चोटी पर हैं। 

उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नए स्थान पर इतनी अच्छी शुरूआत की उम्मीद नहीं थी। मैं जानता था कि मेरे पहले सप्ताह न केवल मेरे लिए बल्कि पूरी टीम के लिए महत्वपूर्ण होंगे।"

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , World Cup , Football World Cup , FIFA World Cup , Robert Lewandowski

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD