Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यपाल का विधानसभा का विशेष सत्र रद्द करने का फैसला 'लोकतंत्र की हत्या' : आप

'आप' ने राज्यपाल पर भाजपा के इशारे पर 'काम' करने का लगाया आरोप

Aman Arora, Harbhajan Singh ETO, Dinesh Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Sep 2022

Last updated on: Sep 21, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की मान सरकार द्वारा गुरुवार को बुलाए गए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को रद्द करने के राज्यपाल के फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।बुधवार रात को पार्टी मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और आप विधायक दिनेश चड्ढा एवं जगदीप कंबोज गोल्डी के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पर भाजपा और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापनों के आधार पर गैर-लोकतांत्रिक ढंग से कार्रवाई करने का आरोप लगाया और कहा कि यह सब भाजपा के निर्देश पर हुआ है, जिसने हाल ही में पंजाब में 'आप' सरकार गिराने का असफल प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि यह विशेष सत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा संविधान के नियमों अनुसार छह महीने पुरानी आप सरकार को गिराने के भाजपा के प्रयास के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मंत्रिपरिषद की सिफारिशों पर बुलाया गया था। लेकिन, संवैधानिक नियमों को ताक पर रखते हुए राज्यपाल ने विशेष सत्र को रद्द कर दिया। यह स्पष्ट तौर पर भारत के संविधान और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करना है।

इस विशेष सत्र के खिलाफ राज्यपाल को आपत्ति जताने और पत्र लिखने के लिए विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की आलोचना करते हुए अरोड़ा ने कहा कि बाजवा पंजाब में "आप" को रोकने के लिए भाजपा की बी-टीम के रूप में काम कर रहे हैं।अरोड़ा ने कहा कि एलओपी बाजवा अपनी जेड प्लस सुरक्षा के लिए भाजपा की धुन पर नाच रहे हैं। उन्हें लोकतंत्र को बचाने की जरा भी चिंता नहीं है।'

बाजवा को याद दिलाते हुए कि अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने खुद राजस्थान में इसी तरह का विश्वास प्रस्ताव बुलाया था। पिछले 52 वर्षों में विभिन्न दलों द्वारा अब तक 27 बार अविश्वास प्रस्ताव और 12 बार विश्वास प्रस्ताव पेश किये गए हैं।उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस नेता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की "बी" टीम के रूप में काम कर रहे हैं। 

लेकिन आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ेगी और आम लोगों के कल्याण के लिए काम करती रहेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में भाजपा के "ऑपरेशन लोटस" को लागू करना चाहती है क्योंकि भाजपा देश भर में अरविंद केजरीवाल और आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है।

 

Tags: Aman Arora , Harbhajan Singh ETO , Dinesh Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD