Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आसानी से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Karachi, England, Pakistan, Eng VS Pak, Alex Hales
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कराची , 21 Sep 2022

Last updated on: Sep 21, 2022, 00:00 IST

ल्यूक वुड की पदार्पण मैच में शानदार गेंदबाजी (24 रन पर तीन विकेट) और एलेक्स हेल्स (53) के कमबैक पर अर्धशतक के जरिए इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टी20 मैच में मंगलवार को आसानी से चार गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर सात मैचों के सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

पिछले गुरुवार पाकिस्तान में लैंड करने के बाद से सुरक्षा कारणों से इंग्लैंड की टीम मैदान के अलावा सिर्फ़ अपने टीम होटल तक ही सीमित रही है लेकिन उनका स्वागत कराची ने बढ़िया अंदाज में किया। समर्थकों में 'स्वागतम' और 'धन्यवाद' कहते हुए कई पोस्टर तो थे ही, वहीं एक समर्थक तो पाकिस्तान की जर्सी पहना था लेकिन उनके हाथों में पोस्टर के अनुसार वह 'सिर्फ़ इंग्लैंड को सपोर्ट' करने आए थे। 

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन पर रोका और फिर 19.2 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैच में 24 रन पर तीन विकेट लेने वाली ल्यूक वुड को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

मैच से पहले रानी एलिजाबेथ तथा बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पाकिस्तान का राष्ट्रगान मैदान में गूंज उठा, और जब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे तो कप्तान बाबर आजम के लिए बाबर, बाबर, बाबर का शोर मैदान के चारों तरफ सुनाई दिया। 

पहली पारी के 12 ओवर के बाद मेजबान समर्थकों का जोश थोड़ा फीका जरूर पड़ गया। पाकिस्तान ने आखिरी आठ ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर केवल 54 रन बनाए। इंग्लैंड के चेज में कुछ समय के लिए कांटे की टक्कर की उम्मीदें जगी जरूर थीं लेकिन नसीम शाह ने अपनी पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को एक हाफ-वॉली थमाई जिसपर उन्होंने करारा शॉट लगाया और इंग्लैंड के इरादे स्पष्ट किए। 

जब इंग्लैंड पिछली बार पाकिस्तान आई थी तो ब्रुक छह साल के थे और इस दिन उन्हें बाउंड्री लगाकर जीत सुनिश्चित करने का अवसर मिला। आधा क्राउड तब तक घर के लिए रवाना हो चुका था लेकिन जितने भी दर्शक थे उन्होंने इस शॉट पर तालियां बजाईं। 

आखिर 17 सालों के बाद इंग्लैंड का पाकिस्तान आना कोई छोटी बात भी तो नहीं। पाकिस्तान की टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया। पाकिस्तान आखिरी पांच ओवरों में सिर्फ 38 रन ही जुटा सका। मोहम्मद रिजवान (46 गेंदों में 68) का 15वें ओवर में आउट होना पाकिस्तान के लिए घातक रहा। 

इफ्तिखार अहमद ने 17 गेंदों पर 28 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर कोई जोड़ीदार नहीं मिला। शान मसूद (7), मोहम्मद नवाज (4) और खुशदिल शाह (5) सस्ते में आउट हुए। अपना पांचवां टी20 खेल रहे हैरी ब्रुक ने 25 गेंदों पर नाबाद 42 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। ओपनर हेल्स ने 40 गेंदों में सात चौकों की मदद से 53 रन बनाये।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Karachi , England , Pakistan , Eng VS Pak , Alex Hales

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD