Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

हरियाणा में अलग गुरुद्वारा कमेटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : अनिल विज

कोर्ट के निर्णय के बाद गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर इकट्ठा हुए हरियाणा कमेटी के सिखों ने जताया आभार

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

हरियाणा में अलग से गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के गठन को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के पक्ष में मंगलवार निर्णय दिया गया जिसके उपरांत हरियाणा के सिखों ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका आभार व्यक्त किया। सिखों ने गृह मंत्री अनिल विज को सिरोपा पहनाकर उन्हें सम्मान दिया व धन्यवाद जताया।

वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा सिख समाज काफी समय से चाह रहा था कि हरियाणा में उनकी अलग से कमेटी हो ताकि वह समाज के लिए खुद काम करें और फैसला लें। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा कमेटी के पक्ष में फैसला लिया है जोकि स्वागत योग्य है।

वहीं, धन्यवाद जताने पहुंचे हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह पाली ने कहा कि हरियाणा सरकार की वजह से अलग कमेटी का गठन हो सका है। हरियाणा के सिखों के हक में यह निर्णय आ गया है। यहां के गुरुद्वारों का पैसा हरियाणा में लगेगा, उन्हें रोजगार मिलेगा एवं स्कूल, कालेज व अस्पताल बन सकेंगे। 

अब जिस प्रकार दिल्ली में अलग गुरुद्वारा कमेटी है, उसी तरह हरियाणा में भी अलग कमेटी होगी। इस अवसर पर जत्थेदार रणबीर सिंह फौजी, जगमीत सिंह जोश, बीएस बिंद्रा, बलजीत सिंह साहनी, जीवन जोत सिंह, एमएम सिंह, त्रिलोचन सिंह, हाकम सिंह, हरजिंद्र सिंह, मोहन सिंह, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह बिंद्रा व अन्य मौजूद रहे।  

नशा कारोबारी या यह कारोबार छोड़ दें या हरियाणा छोड़ दें : अनिल विज

वहीं, अम्बाला छावनी में मंगलवार नशा तस्कर की प्रापर्टी पर चलाए गए बुलडोजर के सवाल पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर पूरी सख्ती बरती जाएगी। नशे का जो कारोबार कर रहे हैं, जो नशा ले रहे या बेच रहे हैं वह इस कारोबार को छोड़ दें या हरियाणा छोड़ दें। हम इनको रहने नहीं देंगे और हमने सब जगह टीमें बना दी है और जो नशे के कारोबार से इन्होंने पैसा कमाया है या जहां-जहां संपत्ति बनाई उसपर हमारा बुलडोजर पूरी तरह से चलेगा। श्री विज ने कहा कि हमारे पास और भी लिस्टें है और अन्य जगहों पर भी एक्शन होगा।

कैप्टन के भाजपा में आने से पंजाब में मजबूती मिलेगी : अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह के भाजपा में आने से पंजाब में भाजपा को मजबूती मिलेगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा लड़ने के सवाल पर गृह मंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस का कुछ पता नहीं, यह आज, कल या परसों क्या करते हैं वह तो अब इनकी खबरें भी नहीं पढ़ते।

तृणमूल की बम मारने की धमकी पर मंत्री विज का तंज, कहा ‘होशोहवास में तो कोई यह बात नहीं कह सकता’ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा भाजपा को दी गई धमकी की ‘हम चार बम इनपर गिरा देंगे’ पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि होशोवास में तो कोई भी आदमी यह बात नहीं कह सकता, यदि बेहोश होकर की है तो इसका भी ईलाज करेंगे। 

ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध के सवाल पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारा प्रजातांत्रिक देश है और विपक्ष का काम विरोध जताना है। मगर, जहां तक महंगाई की बात है हमारी अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में अन्य देशों की तुलना में मजबूत है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD