Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 19 Sep 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा में ‘मुख्यमंत्री की एक शाम, कांगड़ा के कर्मचारियों के नाम’ कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड महामारी के बावजूद प्रदेश के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के बकाया और विभिन्न मांगों को समय-समय पर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कर्मचारी और अधिकारी राज्य की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने राज्य की प्रगति और खुशहाली में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद कर्मचारियों ने सदैव ही राज्य के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित किया है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है जबकि पिछली सरकार ने कर्मचारियों को विभिन्न आर्थिक लाभ प्रदान करने में कभी भी सहानुभूतिपूर्वक रवैया नहीं अपनाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में एसएमसी अध्यापकों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की उचित मांगों पर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। 

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए सरकारी आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य कर्मचारी और पेंशनभोगी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट की चुनौतियों के बावजूद जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा किया है।

इस मौके पर विधायक पवन काजल और विशाल नेहरिया, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर, जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, राज्य बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD